Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 4 May, 2026 • 11:43 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मालिक से बदला लेने के लिए ड्राईवर ने 3 करोड़ की बस को किया आग के हवाले
Headlines

मालिक से बदला लेने के लिए ड्राईवर ने 3 करोड़ की बस को किया आग के हवाले

January 24, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

मुंबई का एक शख्स जिस ट्रैवल एजेंसी में ड्राइवर के तौर पर काम करता था, उसने उसी एजेंसी के मालिक से बदला लेने के लिए उसकी पांच बसों को फूंक डाला. मुंबई पुलिस ने शनिवार को इस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. उसे रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा. एमएचबी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है. गिरफ्तार शख्स की पहचान 24 साल के अजय सारस्वत के तौर पर हुई है.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आत्माराम ट्रैवल एजेंसी की पांच बसें एक महीने में फूंक डाली गईं. पहली घटना 24 दिसंबर 2020 को हुई, जब 3 बसें जलाई गईं. फिर इसी तरह 21 जनवरी 2021 को दो और बसें जली हुई पाई गईं. पुलिस को संदेह हुआ कि सिर्फ आत्माराम एजेंसी की बसें ही क्यों आग पकड़ रही हैं.
पहले पुलिसवालों को बताया गया कि बसों में बैटरी का रिपेयर वर्क होना था, शायद वही आग पकड़ने का कारण हो सकता है. लेकिन एक महीने के अंतराल में ही इस तरह की दो घटनाओं में पांच बसों का जलना पुलिस को असामान्य लग रहा था. ट्रैवल एजेंसी के मालिक ने अपने एक कर्मचारी पर शक जताया जो बस ड्राइवर था. मालिक और उस ड्राइवर के बीच भुगतान के मसले पर तकरार हुई थी.

ट्रैवल एजेंसी मालिक ने पुलिस को बताया कि कोरोना महामारी के दौर में उसे ड्राइवरों की जरूरत थी, उसी वक्त अजय सारस्वत ने सिर्फ दस दिन के लिए काम किया था. अजय के बस चलाते वक्त गोवा में एक्सीडेंट हुआ था जिससे बस को बहुत नुकसान पहुंचा था. इस वजह से ट्रैवल एजेंसी मालिक ने अजय के कुछ बकाया पैसे का भुगतान नहीं किया था. इसी को लेकर दोनों के बीच काफी कहा-सुनी भी हुई थी.

पुलिस ने अजय को थाने में बुलाकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बसों को जलाना कबूल कर लिया. अजय ने बताया कि वो पहले माचिस से बस के पर्दों को जलाता था जिससे पूरी बस आग पकड़ लेती थी. अजय के मुताबिक उसने ट्रैवल एजेंसी मालिक से बदला लेने के लिए ऐसा किया. ट्रैवल एजेंसी मालिक को 3 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरूसी राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ लाखों लोग उतरे सड़क पर
Next Article छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Related Posts

Headlines

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026
Headlines

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026
Headlines

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026

असम, पुडुचेरी और बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का पाकुड़ में जश्न

May 4, 2026

‘खौफ का कमांडर’ पुलिस के शिकंजे में, लेवी नहीं देने पर बरसाता था गोलियां

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.