Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:41 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रूसी राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ लाखों लोग उतरे सड़क पर
दुनिया

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ लाखों लोग उतरे सड़क पर

January 24, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रूस में पुतिन सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन आयोजित हुए हैं जिसमें लाखों लोगों ने हिस्सा लिया है. विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी की गिरफ्तारी के विरोध में रूस के करीब 100 शहरों में लोग सड़कों पर निकल पड़े. पुलिस ने प्रदर्शनकारी पर सख्त कार्रवाई की है और 3 हजार से अधिक लोगों की गिरफ्तारी की गई है. नवेलनी की पत्नी यूलिया को भी प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ले लिया गया.

मॉस्को में पुलिस प्रदर्शनाकारियों को पीटती और घसीटती हुई दिखी. विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी की गिरफ्तारी 17 जनवरी को की गई थी. नवेलनी पुतिन के सबसे चर्चित आलोचक के रूप में जाने जाते हैं. अगस्त 2020 में रूस में नवेलनी को जहर दे दिया गया था. इसके बाद वे जर्मनी आ गए थे. बर्लिन से मॉस्को पहुंचते ही उन्हें हिरासत में लिया गया. नवेलनी को पैरोल की शर्तों को तोड़ने का दोषी भी करार दिया गया है. हालांकि, नवेलनी का कहना है कि उन्हें चुप कराने के लिए साजिश की गई है.

स्वतंत्र एनजीओ ओवीडी इन्फो का कहना है कि सिर्फ मॉस्को में पुलिस ने 1200 लोगों को गिरफ्तार किया है और पूरे रूस में 3100 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी की गई है. प्रदर्शनकारियों ने नवेलनी की रिहाई की मांग की और ‘पुतिन सत्ता छोड़ो’ के नारे लगाए.
रूस के सुदूर पूर्वी इलाकों से लेकर साइबेरिया, मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग तक लोगों ने प्रदर्शन किए. प्रदर्शनकारियों में टीनेज छात्र और बुजुर्ग लोग भी शामिल थे. एक प्रदर्शनकारी महिला ने कहा कि रूस जेल में बदल चुका है, इसलिए उन्होंने प्रदर्शन में शामिल होने का फैसला किया.

मॉस्को में 40 हजार लोगों ने रैली में हिस्सा लिया. हालांकि, रूस सरकार का कहना है कि 4 हजार प्रदर्शनकारी ही थे. एक्सपर्ट्स का कहना है कि रूस में इतने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन की घटना अभूतपूर्व है. 53 साल के एक शख्स ने कहा कि वे डर-डरकर थक गए हैं. उन्होंने कहा कि हम नवेलनी या अपने लिए नहीं आए हैं, बल्कि अपने बेटे के लिए आए हैं क्योंकि रूस में कोई भविष्य नहीं दिख रहा है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलालू यादव बेहतर इलाज के लिए एम्स रवाना
Next Article मालिक से बदला लेने के लिए ड्राईवर ने 3 करोड़ की बस को किया आग के हवाले

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.