अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के भट्टी चौक में 10 अगस्त को हुए कुरकुरे उर्फ साहिल हत्याकांड में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस मामले में अब तक 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। कोतवाली DSP प्रकाश सोय की टीम लगातार फरार आरोपियों पर दबिश बनाये हुए है। इसी क्रम में शुक्रवार (29 अगस्त) को पुलिस दबाव के कारण आरोपी मो. फैजान उर्फ आइयान अहमद ने रांची के सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। मो. फैजान उर्फ आइयान अहमद हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के अकबरिया मस्जिद के पास, तंजीम नगर के रहने वाले फिरोज उर्फ कल्ला का बेटा है।
यहां याद दिला दें कि इस हत्याकांड में साहिल उर्फ कुरकुरे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस का कहना है कि बाकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी जारी है।
इसे भी पढ़ें : एक ईमेल से पटना सिविल कोर्ट में मचा हड़कंप, अलर्ट मोड में पुलिस
इसे भी पढ़ें : बेटियों को जरूर सिखाएं ये टिप्स, कोई भी नहीं उठा पायेगा फायदा
इसे भी पढ़ें : CM नीतीश का बड़ा ऐलान : महिलाओं के खाते में डालेंगे पहले 10 हजार, फिर दो लाख… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : रजरप्पा मंदिर रोड में भोरे-भोर हाथियों का तांडव, क्या किया… जानें

