Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 1 November, 2026 • 10:09 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भोरे-भोर एनका’उंटर, राहुल दुबे गैंग के प्रिंस को लगी गोली
Headlines

भोरे-भोर एनका’उंटर, राहुल दुबे गैंग के प्रिंस को लगी गोली

April 2, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Bokaro : बोकारो जिले में रंगदारी और आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय राहुल दुबे गैंग के सदस्य प्रिंस गुप्ता को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लग गई। घटना अहले सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। मुठभेड़ के दौरान प्रिंस गुप्ता के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और मौके पर एफएसएल टीम भी पहुंचकर जांच कर रही है। घटनास्थल से खोखा और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

हथियार बरामदगी के दौरान हुआ बवाल

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने प्रिंस गुप्ता को हिरासत में लेने के बाद उससे पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद वह पुलिस को हथियार बरामद कराने के लिए जंगल की ओर ले गया। पुलिस ने उसके बताए स्थान से हथियार बरामद भी कर लिया। इसी दौरान प्रिंस गुप्ता ने मौका देखकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की। इसी दौरान प्रिंस गुप्ता के पैर में गोली लग गई और वह मौके पर गिर पड़ा।

घायल हालत में अस्पताल भेजा गया

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल प्रिंस गुप्ता को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

राहुल दुबे और प्रिंस खान गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि बोकारो पुलिस ने हाल के दिनों में राहुल दुबे और प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ लगातार अभियान चलाया है। इसी कार्रवाई के तहत पुलिस ने 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 2 अपराधी ऐसे हैं जो राहुल दुबे और प्रिंस खान दोनों गिरोह से जुड़े हुए हैं। जबकि 5 अपराधी राहुल दुबे गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं। पुलिस इस पूरे नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

इलाके में पुलिस अलर्ट, जांच जारी

घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है। मौके पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि जंगल में कोई और हथियार या अपराधी तो नहीं छिपा है। एफएसएल टीम साक्ष्य जुटाकर रिपोर्ट तैयार कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि प्रिंस गुप्ता के पास हथियार कहां से आया और उसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

एसपी जल्द करेंगे खुलासा

इस मामले में बोकारो एसपी जल्द ही प्रेस वार्ता कर पूरे घटनाक्रम और गिरफ्तार अपराधियों के बारे में विस्तृत जानकारी पत्रकारों को देंगे। पुलिस का कहना है कि पूरे गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें : हैवान मां… सगी बेटी की चढ़ा दी बलि, पत्थर से सिर फोड़ा, खू’न से की पूजा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहैवान मां… सगी बेटी की चढ़ा दी बलि, पत्थर से सिर फोड़ा, खू’न से की पूजा
Next Article खेसारी लाल यादव के शो में बवाल, लाठीचार्ज

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 01 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 1, 2026
झारखंड

जेसोवा मेला : दिन में सुकून की धूप, शाम ढलते ही रोशनी के समंदर में डूबा मोरहाबादी

October 31, 2026
बिहार

बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 KW तक जमीन-मकान की नाप-जोख बंद

October 31, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 01 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 1, 2026

जेसोवा मेला : दिन में सुकून की धूप, शाम ढलते ही रोशनी के समंदर में डूबा मोरहाबादी

October 31, 2026

बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 KW तक जमीन-मकान की नाप-जोख बंद

October 31, 2026

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026

बिहार के युवाओं को हुनरमंद बनाने की नई पहल, 1609 केंद्रों पर शुरू होगी ‘डिजिटल मित्र’ ट्रेनिंग

October 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.