अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi/New Delhi : ECI यानी भारत निर्वाचन आयोग ने बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) के पर्यवेक्षकों के आठवें बैच के लिए ट्रेनिंग आज शुरू कर दिया है। आठवें बैच की ट्रेनिंग की शुरुआत IIIDEM यानी इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट में की गयी। इस कार्यक्रम का उद्घाटन भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने किया।
373 जमीनी स्तर के चुनाव अधिकारियों ने लिया भाग
इस प्रशिक्षण में छत्तीसगढ़, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के 373 जमीनी स्तर के चुनाव अधिकारियों ने भाग लिया। इनमें उत्तर प्रदेश से 118, मध्य प्रदेश से 130, छत्तीसगढ़ से 96 और हरियाणा से 29 प्रतिभागी शामिल हैं। पिछले दो महीनों में ईसीआई ने नई दिल्ली में 3,720 से अधिक क्षेत्रीय अधिकारियों को भी प्रशिक्षित किया है।
ये प्रशिक्षण कार्यक्रम बेहद जरूरी : ज्ञानेश कुमार
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि ये प्रशिक्षण कार्यक्रम आवश्यक हैं ताकि चुनाव से संबंधित सभी नियमों और निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी आरपी अधिनियम 1950 की धारा 24 (ए) और 24 (बी) के प्रावधानों से भी परिचित होंगे।
बता दें कि 6-10 जनवरी 2025 तक विशेष सारांश संशोधन (एसएसआर) अभ्यास पूरा होने के बाद इन चार राज्यों से कोई अपील दायर नहीं की गई थी। प्रशिक्षण का मकसद प्रतिभागियों की व्यावहारिक समझ को बढ़ाना है, खासकर मतदाता पंजीकरण और चुनावी प्रक्रियाओं के कार्यान्वयन में। इसके अलावा, उन्हें आईटी उपकरणों पर भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें ईवीएम और वीवीपैट का तकनीकी प्रदर्शन शामिल है।
इसे भी पढ़ें : बढ़ते कोरोना को लेकर रांची DC ने लोगों को दी सलाह… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : झारखंड के कई जिलों में कल होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन से वित्त आयोग की टीम ने की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
इसे भी पढ़ें : भारत में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना का नया वैरियंट, एक हफ्ता में तीन गुना बढ़े मामले



