Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 03:04 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जंगल में एनका’उंटर : इनामी नक्सली ढेर, जवान शहीद, ग्रामीण की भी मौ’त
Headlines

जंगल में एनका’उंटर : इनामी नक्सली ढेर, जवान शहीद, ग्रामीण की भी मौ’त

July 16, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जंगल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Bokaro : झारखंड के बोकारो का लुगू पहाड़ी का जंगल वाला इलाका आज यानी बुधवार को भोरे-भोर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गयी। दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां बरसने लगी। इस भयंकर गोलीबारी में एक नकस्ली मारा गया। मारे गये नक्सली की शिनाख्त कुंवर मांझी के तौर पर की गयी। उसकी मुड़ी पर सरकार ने पांच लाख रुपये का इनाम रखा था। वहीं, इस कार्रवाई में कोबरा बटालियन के एक जवान शहीद हो गये और एक ग्रामीण की भी जान चली गई।

लुगू पहाड़ी में सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़

बोकारो रेंज के आईजी क्रांति कुमार गड़देशी ने मीडिया को बताया कि पुलिस को लुगू पहाड़ी के आसपास नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना मिली थी। इस इनपुट के आधार पर कोबरा बटालियन और बोकारो पुलिस ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जंगल में तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों का नक्सलियों से आमना-सामना हो गया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में कुंवर मांझी मारा गया, जिसके पास से एके-47 रायफल भी बरामद की गई है। वहीं, इस दौरान नक्सलियों की गोलीबारी में असम निवासी कोबरा बटालियन के जवान प्रनवेश्वर शहीद हो गए।

Advertisement Advertisement

नक्सलियों ने ग्रामीण को ढाल बनाया, फिर मार डाला

आईजी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान खुद को बचाने के लिए नक्सलियों ने कुछ ग्रामीणों को ढाल बनाकर आगे कर दिया। लेकिन जब इससे भी वे नहीं बच पाए तो उन्होंने एक ग्रामीण को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी, ताकि पुलिस को भ्रमित किया जा सके। मारा गया ग्रामीण लुगू क्षेत्र का ही रहने वाला था।

अप्रैल में भी हुआ था बड़ा एनकाउंटर

यहां याद दिला दें कि लुगू पहाड़ी पर इससे पहले 4 अप्रैल 2025 को एक बड़ा एनकाउंटर हुआ था। उस एनकाउंटर में एक करोड़ का इनामी नक्सली प्रयाग मांझी उर्फ विवेक समेत 8 नक्सली मारे गए थे। प्रयाग मांझी भाकपा माओवादी की सेंट्रल कमेटी का सदस्य था और संगठन को दोबारा मजबूत करने की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रयाग मांझी पिछले एक साल से लुगू, पारसनाथ और झुमरा के इलाकों में लगातार अपना ठिकाना बदलते हुए संगठन को फिर से खड़ा करने की कोशिश कर रहा था। उसे नया कैडर तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी, ताकि सारंडा क्षेत्र में कमजोर हो चुके माओवादियों के लिए एक नया ठिकाना विकसित किया जा सके।

ऑपरेशन अभी भी जारी

बोकारो के आईजी ने बताया कि लुगू पहाड़ी और आसपास के जंगलों में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि कुंवर मांझी के मारे जाने के बाद माओवादियों की कमर और टूटेगी। इस कार्रवाई से नक्सलियों को बड़ा झटका जरूर लगा है, लेकिन इसमें सुरक्षा बलों को भी नुकसान झेलना पड़ा है। एक बहादुर जवान की शहादत और एक निर्दोष ग्रामीण की मौत ने मुठभेड़ को और भी दर्दनाक बना दिया।

इसे भी पढ़ें : जंगल में घुसे जवानों ने नक्सलियों को दी तीखी चोट… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article“जिसके दम पर फुरफरा रहे हो न, वो बचाने नहीं आयेंगे”, कमांडर के नाम का पोस्ट वायरल
Next Article सहवाग का बेटा बिका 8 लाख में, द्रविड़ के बेटे का नहीं मिला कोई खरीददार

Related Posts

Headlines

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026
Headlines

घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

April 28, 2026
Headlines

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026

घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

April 28, 2026

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.