Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 03:28 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पत्नी निक्की को जिंदा ज’लाने वाले संदेही का एनका’उंटर, कैसे क्या हुआ… जानें
Headlines

पत्नी निक्की को जिंदा ज’लाने वाले संदेही का एनका’उंटर, कैसे क्या हुआ… जानें

August 24, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
निक्की
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए एक विवाहिता निक्की की निर्मम हत्या के मामले में मुख्य आरोपी पति विपिन भाटी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। थाना कासना पुलिस के साथ सिरसा चौराहे के पास हुई मुठभेड़ में विपिन ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस के अनुसार, विपिन को हिरासत में लेकर हत्या में इस्तेमाल ज्वलनशील पदार्थ की बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था। इस दौरान उसने उपनिरीक्षक से पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की और पुलिस पर जानलेवा हमला किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिससे विपिन घायल हो गया।

auto

क्या है पूरा मामला :

यह दिल दहलाने वाली घटना कासना कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गांव की है, जहां दहेज की मांग को लेकर निक्की (27) की क्रूरता से हत्या कर दी गई। आरोप है कि ससुराल वालों ने निक्की को बेरहमी से पीटा और ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसी निक्की को उसकी बहन कंचन और पड़ोसियों ने पहले फोर्टिस और फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतका के पिता भिकारी सिंह, जो रूपबास गांव के निवासी हैं, ने बताया कि उनकी बेटियों कंचन (29) और निक्की (27) की शादी दिसंबर 2016 में सिरसा गांव के रोहित और विपिन भाटी से हुई थी। शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी सहित अन्य सामान दिया गया था, लेकिन ससुराल पक्ष ने 35 लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी करने के लिए पीड़ित परिवार ने एक और कार दी, लेकिन ससुराल वालों की प्रताड़ना और मारपीट जारी रही। कई बार पंचायत के जरिए समझौता हुआ, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ।

#WATCH ग्रेटर नोएडा: दहेज की मांग को लेकर पत्नी निक्की की हत्या के आरोपी विपिन भाटी ने कहा, “मैंने नहीं मारा है न मैंने कुछ किया है वो अपने आप आत्महत्या की है, पत्नी और पति में हर जगह लड़ाई होती है ये कोई नई बात नहीं है…” https://t.co/QR8d1MmgiB pic.twitter.com/8ok92ekTQq

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2025

बहन कंचन ने लगाए गंभीर आरोप

निक्की की बड़ी बहन कंचन ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे सास दया और देवर विपिन ने मिलकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। कंचन का आरोप है कि सास दया ने ज्वलनशील पदार्थ लिया और विपिन को दिया, जिसने निक्की पर डालकर आग लगा दी। निक्की के गले पर भी हमला किया गया और उसे बेरहमी से पीटा गया, जिससे वह बेहोश हो गई। कंचन ने बहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसकी भी पिटाई की। इस दौरान कंचन ने मारपीट और आग लगाने की घटना का वीडियो बना लिया।

कंचन ने यह भी बताया कि घटना के समय उसका पति रोहित भाटी और ससुर सत्यवीर भी मौके पर मौजूद थे। कंचन की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों विपिन भाटी, रोहित भाटी, सास दया, और ससुर सत्यवीर के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन हाउस अरेस्ट… जानें क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन हाउस अरेस्ट… जानें क्यों
Next Article रांची में रिम्स-2 पर बवाल, JLKM के देवेंद्र सहित हल-बैल लेकर उतरे लोग

Related Posts

Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
झारखंड

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
Headlines

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.