Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 7 May, 2026 • 03:56 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » NH-32 पर पलटते ही धधक उठा इथेनॉल लोडेड 16 चक्का टैंकर, फिर…
Headlines

NH-32 पर पलटते ही धधक उठा इथेनॉल लोडेड 16 चक्का टैंकर, फिर…

May 7, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
टैंकर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Bokaro : बोकारो में गुरुवार को एक बड़ी अनहोनी टल गयी। पिंडराजोरा थाना क्षेत्र स्थित चास-पुरुलिया राष्ट्रीय NH-32 पर इथेनॉल गैस लोडेड 16 चक्का टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटने के कुछ ही मिनट बाद उसमें भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटों ने पूरे टैंकर को अपनी चपेट में ले लिया। पूरा इलाका धुआं-धुआं हो गया। घटना के बाद इलाके में खलबली मच गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

सड़क पर फैल गया इथेनॉल, फिर अचानक धधकी आग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टैंकर में भारी मात्रा में इथेनॉल भरा हुआ था। हादसे के बाद टैंकर से इथेनॉल सड़क पर बहने लगा। लोगों को पहले समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है, लेकिन करीब दो मिनट बाद अचानक जोरदार तरीके से आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास मौजूद लोग डरकर इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग की लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही थीं। इथेनॉल ज्वलनशील पदार्थ होने की वजह से आग तेजी से फैलती चली गई। कुछ देर के लिए पूरा इलाका धुएं और तेज गंध से भर गया।

चालक और खलासी ने कूदकर बचाई जान

हादसे के तुरंत बाद चालक और खलासी ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि चालक को हल्की चोटें आई हैं, जबकि खलासी पूरी तरह सुरक्षित है। लोगों का कहना है कि अगर दोनों समय रहते बाहर नहीं निकलते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

हाईवे पर लगा लंबा जाम

घटना के बाद एनएच-32 पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई यात्री घंटों जाम में फंसे रहे। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सुरक्षा घेरा बनाया और हाईवे पर आवाजाही रोक दी। स्थिति को देखते हुए छोटे और बड़े वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से भेजा गया। पुलिस लगातार लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की अपील करती रही।

दमकल की तीन गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाने का काम शुरू किया। आग इतनी भीषण थी कि उसे काबू में करने में काफी समय लग गया। काफी देर की कोशिश के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया, लेकिन तब तक टैंकर पर लदा पूरा इथेनॉल जलकर नष्ट हो चुका था।

पुलिस कर रही जांच

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती आशंका है कि टैंकर तेज रफ्तार या संतुलन बिगड़ने की वजह से पलटा होगा। हालांकि हादसे की असली वजह का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा। घटना के बाद इलाके में देर तक दहशत का माहौल बना रहा।

इसे भी पढ़ें : गैंगरे’प का इनामी आरोपी एनका’उंटर में जख्मी, दोनों पैरों में लगी गोली

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसिर पर मटका, हाथों में तख्तियां… बिजली-पानी संकट पर भाजपा का बड़ा प्रदर्शन

Related Posts

Headlines

सिर पर मटका, हाथों में तख्तियां… बिजली-पानी संकट पर भाजपा का बड़ा प्रदर्शन

May 7, 2026
उत्तर प्रदेश

गैंगरे’प का इनामी आरोपी एनका’उंटर में जख्मी, दोनों पैरों में लगी गोली

May 7, 2026
Headlines

CM सम्राट की नयी टीम तैयार, PM की मौजूदगी में कैबिनेट विस्तार… देखें वीडियो

May 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

NH-32 पर पलटते ही धधक उठा इथेनॉल लोडेड 16 चक्का टैंकर, फिर…

May 7, 2026

सिर पर मटका, हाथों में तख्तियां… बिजली-पानी संकट पर भाजपा का बड़ा प्रदर्शन

May 7, 2026

गैंगरे’प का इनामी आरोपी एनका’उंटर में जख्मी, दोनों पैरों में लगी गोली

May 7, 2026

CM सम्राट की नयी टीम तैयार, PM की मौजूदगी में कैबिनेट विस्तार… देखें वीडियो

May 7, 2026

रात के अंधेरे में 39 टीमों ने 119 ठिकानों पर मा’रा छापा, फिर…

May 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.