Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 10:06 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हर घर ऊर्जा, हर घर बिजली लक्ष्य : CM हेमंत सोरेन
Headlines

हर घर ऊर्जा, हर घर बिजली लक्ष्य : CM हेमंत सोरेन

July 22, 2024No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CM हेमंत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Sahebganj (Barhet) : CM हेमंत सोरेन ने कहा कि आज मुख्य रूप से यहां आने का मकसद आप ग्रामीणों के घरों को रोशन करना है। शहर का घर हो या फिर गांव में बसी कोई झोपड़ी, अब सभी घर रोशन रहे यही हमारा उद्देश्य है। CM ने कहा कि हर घर ऊर्जा, हर घर बिजली की उपलब्धता सरकार की प्राथमिकता है। यह संकल्प हम लोगों का था कि शहर ही नहीं बल्कि गांव में भी बिजली की पर्याप्त सुविधा होनी चाहिए। लम्बे समय से बरहेट आसपास क्षेत्र में निवास करने वाले ग्रामीण बिजली की समस्या का दंश झेल रहे थे आज उसका निदान उनकी सरकार कर रही है। आज हमसभी लोग यहां इन्ही समस्याओं का समाधान करने के लिए जुटे हैं। मौका था साहिबगंज के बरहेट में बिजली सब-स्टेशन ग्रिड के उद्घाटन का।

राज्यवासियों को 200 यूनिट बिजली नि:शुल्क दे रही राज्य सरकार

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि सिर्फ बिजली ग्रिड का उद्घाटन ही नहीं हुआ है बल्कि राज्य के हमारे गरीब, गुरबा, गांव-देहात के लोग जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं उनके लिए भी राज्य सरकार ने बड़ी सौगात देने का काम किया है। अब राज्य सरकार झारखंडवासियों को 200 यूनिट बिजली भी मुफ्त उपलब्ध करा रही है। CM ने कहा कि कई जगह से यह शिकायत आती है कि किसी के घर में मीटर नहीं लगा है फिर भी बिजली का बिल आ रहा है और उन्हें 200 यूनिट का लाभ नहीं मिल रहा है। इन सभी शिकायतों का समाधान हम लोग शीघ्र कर देंगे। आगामी 24 तारीख को आयोजित होने वाले कैबिनेट की बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा। ताकि राज्यवासियों की बिजली से संबंधित सभी समस्या का समाधान हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ उद्घाटन नहीं है बल्कि बिजली विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि यह ग्रिड सब-स्टेशन सुचारू रूप से संचालित होनी चाहिए। ग्रिड सब-स्टेशन में ब्रेकडाउन न के बराबर हो इसका पुख्ता इंतजाम रहे। इसमें किसी भी प्रकार से बाधा उत्पन्न न हो और ब्रेकडाउन की स्थिति नही आनी चाहिए।

auto

नियुक्ति का सिलसिला जारी रहेगा

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि फिर से “आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम का शुभारंभ होने जा रहा है। जल्द हमारी सरकार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के 21 वर्ष से अधिक और 50 वर्ष से कम उम्र की पात्र महिलाओं को सम्मान राशि देगी। लगभग 40 लाख महिलाएं इस योजना के दायरे में आएंगे और उन्हें योजना के लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत जल्द पुलिस बहाली के लिए दौड़ का आयोजन होगा। इसकी तैयारी हो गई है। सिपाही भर्ती के लाखों आवेदन प्राप्त हुए हैं उसकी भी बहाली शुरू हो जाएगी। कुछ दिनों पूर्व 1500 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत तेजी से अड़चनों को दूर कर नियुक्ति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। नियुक्ति देने का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।

चुनौतियों के बावजूद जनकल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारा

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में उनकी सरकार गठन होने के साथ ही वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी। लगभग दो वर्षों तक कोविड-19 का प्रभाव विकास कार्यों पर पड़ा। CM ने कहा कि तमाम चुनौतियों के बावजूद हमारी सरकार ने राज्य के भीतर जनकल्याण की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को लागू किया गया, जिसका लाभ झारखंड के मूलवासी, आदिवासी, दलित, शोषित, पिछड़े सहित सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को बखूबी मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वजन पेंशन योजना लागू करने वाला झारखंड देश का पहला राज्य बना। सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत आज के समय में सभी पात्र लाभुकों को पेंशन योजना से आच्छादित किया जा चुका है। अब कोई भी वृद्धजन, विधवा, दिव्यांग पेंशन योजना से छूटा नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को उनका हक-अधिकार उपलब्ध करा रही है।

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा ‘शिवगादी’

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि राजमहल स्थित ‘शिवगादी’ को धार्मिक पर्यटक स्थल के रूप में जाना जाता है। श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालु यहां आते हैं और वे लम्बी दूरी तय कर महादेव में जल अर्पित करते हैं। राज्य सरकार ने तय किया है कि यहां सीढ़ियों के साथ-साथ रोप-वे की व्यवस्था हो, ताकि यहां और भी श्रद्धालु जुड़े और यह स्थल देश में प्रसिद्ध पर्यटक स्थल के रूप में जाना जा सके। आने वाले समय में यह धार्मिक स्थल उच्चस्तरीय सुविधाओं से आच्छादित होगा।

CM ने इन योजनाओं की दी सौगात

CM हेमंत सोरेन ने ने इस अवसर पर 7064 लाख रूपए की लागत से 100 MVA क्षमता का 132/33 के० वी० ग्रीड सब-स्टेशन एवं 132 के० वी० द्विपथ लिलो संचरण लाईन का उद्घाटन किया। वहीं 16581.866 लाख रुपए की कुल 5 योजनाओं का उद्घाटन – शिलान्यास किया। इसमें 7064 लाख रुपए का उद्घाटन और 9517.866 लाख रुपए की 4 योजनाओं की आधारशिला रखी। वहीं मुख्यमंत्री ने राजमहल एवं बरहेट प्रखंड में कुल 1039 लाभुकों के बीच 3880.955 लाख रुपए की परिसंपत्तियां बांटी।

बरहेट बिजली सब-स्टेशन ग्रेड योजना का विवरण

  • योजना का नाम : 132/33 के०वी० ग्रीड सब-स्टेशन, बरहेट एवं संबंधित द्विपथ लिलो संचरण लाईन।
  • ग्रीड की क्षमता 2 x 50 MVA = 100 MVA
  • परियोजना राशि रु० 70.64 करोड़
  • लाभान्वित क्षेत्र : सीतापहाड़, पतना, बरहरवा एवं बरहेट के क्षेत्र।
  • लाईन की लम्बाई : 27.414 किलोमीटर

ये रहे मौजूद

मौके पर राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा, पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू, जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, झारखंड बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक केके वर्मा, आयुक्त संथाल परगना प्रमंडल लालचंद डाडेल सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारी और बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article10141 लोगों का भला कर गये CM हेमंत सोरेन, क्या बोले… जानें
Next Article रांची में इस तालाब में मिली मां-बेटी की डे’ड बॉडी, जांच शुरू

Related Posts

Headlines

बिहार में सोशल साइंस रिसर्च को मिलेगा ग्लोबल बूस्ट, सीएम सम्राट ने इन्हें दिया न्योता

September 11, 2026
Headlines

परीक्षाओं में धांधली पर सीएम सम्राट का कड़ा रुख, 29 जिलों में बनेंगे वज्रगृह

September 11, 2026
झारखंड

7000 आउटसोर्स कर्मियों का शोषण अब बर्दाश्त नहीं, बोनस-वेतन दो या आंदोलन झेलो : अजय राय

September 11, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 12, 2026

योगी सरकार का ‘सेवा संकल्प’ : 17 को जगमग होगी यूपी, अफसरों के नंबर होंगे सार्वजनिक

September 11, 2026

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026

त्योहारों से पहले यूपी की सड़कें होंगी चकाचक, सीएम योगी बोले- खानापूर्ति नहीं, तुरंत…

September 11, 2026

Jio का बड़ा धमाका! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा कैशबैक, QR स्कैन किये बिना पेमेंट

September 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.