अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Chaibasa : चाईबासा जिले के संवेदनशील सारंडा जंगल क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सोमवार सुबह नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए IED यानी इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस विस्फोट कर दिया। इस विस्फोट में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जवान को एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाक के लिए रांची लाया गया है। यह घटना उस वक्त हुई जब सुरक्षाबलों का दस्ता जंगल के भीतर गश्त कर रहा था, तभी अचानक जमीन में दबाकर रखे गए IED में विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में एक जवान घायल हो गया, जिसे पहले प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी कैंप लाया गया और फिर वहां से बेहतर इलाक के लिए रांची स्थित एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। घटना की पुष्टि कोल्हान के DIG मनोज रतन चोथे ने भी की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेजे गए हैं और तलाशी अभियान को और तेज़ कर दिया गया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और नक्सलियों की तलाश जारी है।
इसे भी पढ़ें : रांची के लड़के ने पोस्ट किया ‘गजवा-ए-हिंद’, फिर पुलिस ने जो किया… जानें
इसे भी पढ़ें : बिहार कैडर के ये तीन IPS अफसर केंद्र में IG रैंक में इम्पैनल
इसे भी पढ़ें : झारखंड कैडर के ये 4 IPS केंद्र में IG रैंक में इम्पैनल
इसे भी पढ़ें : राजनाथ बोले- भारतीय सेनाओं की धमक उस रावलपिंडी तक सुनी गई, जहां…
इसे भी पढ़ें : CM नीतीश ने की हाई लेवल मीटिंग, बॉर्डर इलाकों की निगरानी का सख्त निर्देश
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत ने की हाई लेवल मीटिंग, बोले- राष्ट्र सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
इसे भी पढ़ें : डोनाल्ड ट्रम्प का दावा- भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए तैयार
इसे भी पढ़ें : रात भर हुई गोलाबारी, पाकिस्तानी पोस्ट और आतंकी लॉन्च पैड तबाह… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान के दावे झूठे… क्या बता गयीं कर्नल शोफिया और विंग कमांडर व्योमिका… देखें



