Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 27 October, 2026 • 02:36 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्रोफेशनल तरीके से हुई तफ्तीश और धरा गया मोस्ट वांटेड सुप्रीमो शैतान सिंह
Headlines

प्रोफेशनल तरीके से हुई तफ्तीश और धरा गया मोस्ट वांटेड सुप्रीमो शैतान सिंह

February 3, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
शैतान सिंह
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Latehar : नक्सली संगठन SJMM यानी संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा का सुप्रीमो राजेश सिंह खेरवार उर्फ राजेश जी उर्फ टुला उर्फ शैतान सिंह उर्फ टोपी को लातेहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 9 एमएम कैलिबर का एक देशी रिवाल्वर, दो जिंदा गोलियां और दो मोबाइल फोन जब्त किया गया है। शैतान सिंह के खिलाफ TTIPL कंपनी के संवेदक ने विकास तिवारी ने लातेहार के चंदवा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इल्जाम है कि उसने विकास सिंह से लेवी की डिमांड की थी। लेवी मांगने के लिये Whatsapp पर ऑडियो-वीडियो कॉल किया गया था। कॉल कर विकास तिवारी को हथियार दिखाते हुए धमकी दी गयी थी कि लेवी नहीं दिया गया तो अंजाम बहुत बुरा होगा।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद लातेहार पुलिस कप्तान कुमार गौरव माले को गंभीरता से लिया। उन्हें पता चला कि राजेश सिंह खेरवार को पुलिस गुजरे 13 सालों से खोज रही है, पर वह पुलिस के हाथ नहीं लग पा रहा है। इसके बाद SP ने SDPO अरविंद कुमार और चंदवा थानेदार इंस्पेक्टर दुलड़ चौड़े की देखरेख में टीम बनायी। टीम को प्रोफेशनल तरीके से तफ्तीश करने का निर्देश दिया। खुद भी टीम का मार्गदर्शन करते रहे। गठित टीम ने प्रोफेशनल तरीके से तफ्तीश की और संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा का सुप्रीमो राजेश सिंह खेरवार उर्फ टुला उर्फ शैतान सिंह उर्फ टोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

गिरफ्तार शैतान सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वहीं, उसने पुलिस के सामने कई अहम राज उगले हैं। पुलिस को दिये अपने बयान में उसने खुलासा किया कि उसका नक्सली संगठन SJMM लातेहार और गुमला जिले में ज्यादा एक्टिव है। लातेहार और गुमला के अलग-अलग थानों की पुलिस फाइल में शैतान सिंह के खिलाफ कुल 12 संगीन मामले दर्ज हैं। मोस्ट वांटेड राजेश सिंह खेरवार उर्फ राजेश जी उर्फ टुला उर्फ शैतान सिंह उर्फ टोपी की तलाश अन्य कांडों में पुलिस गुजरे करीब 13 सालों से कर रही थी।

उसे दबोचने में लातेहार SDPO अरविंद कुमार और थानेदार इंस्पेक्टर दुलड़ चौड़े, एसआई मनोज कुमार, राजा दिलावर, विक्रांत कुमार उपाध्याय, एएसआईकुबेर प्रसाद देव, सिपाही टेक्निकल सेल के आरक्षी राहुल कुमार दुबे, हवलदार मनीष कुमार, सिपाही गौतम पासवान, टिंकु कुमार, नीलमणि पांडेय, राजेश कुमार शर्मा, धर्मेंद्र सिंह और सत्येंद्र उरांव की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग SP ने आज खुद संभाला मोर्चा… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजम्प्ड डिपॉजिट करने वाले UPI यूजर्स हो जायें Alert… जानें कयों
Next Article CM हेमंत दे रहे झारखंड में स्टार्टअप का मौका, इस रोज से भेजें Idea

Related Posts

Headlines

योगी कैबिनेट में 22 बड़े फैसलों पर मुहर, सीएम ने खोल दिया खजाना

October 27, 2026
झारखंड

अपनों ने मुंह मोड़ा तो BFCL बना ‘श्रवण कुमार’, 30 बुजुर्गों को रवाना किया अयोध्या

October 27, 2026
Headlines

हजारीबाग के इस साइडिंग में देर रात अंधाधुंध फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

योगी कैबिनेट में 22 बड़े फैसलों पर मुहर, सीएम ने खोल दिया खजाना

October 27, 2026

अपनों ने मुंह मोड़ा तो BFCL बना ‘श्रवण कुमार’, 30 बुजुर्गों को रवाना किया अयोध्या

October 27, 2026

हजारीबाग के इस साइडिंग में देर रात अंधाधुंध फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी

October 27, 2026

चक्रवात ‘अर्नब’ : रांची में 3 दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, डीसी बोले- 24 घंटे फील्ड…

October 27, 2026

राशिफल @ 27 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.