Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के मुड़िया गांव में आज पुलिस ने अफीम की खेती नष्ट की है। करीब 50 एकड़ में लगे अवैध फसल को पुलिस ने तहस-नहस कर दिया। इस काम के लिये आज हजारीबाग के पुलिस कप्तान अरविंद कुमार सिंह खुद मोर्चा संभाले हुए थे। SP के नेतृत्व में बरही के SDPO, सर्किल इंस्पेक्टर, चौपारण के थानेदार सहित वन विभाग की टीम ने फसल को नष्ट किया। पुलिस ने ट्रैक्टर के जरिये फसलों को रौंदा। वहीं, मौके पर लोगों को नशे की खेती करने के खिलाफ जगाया भी गया। लोगों को अफीम की खेती से होनी वाले नुकसान के बारे में भी बताया गया। वहीं, आग्रह किया गया कि आसपास के इलाके में अगर कोई इस गैर कानूनी काम को कर रहा है तो उसकी जानकारी पुलिस को दें। कार्रवाई की जायेगी और सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जायेगी।अफीम की खेती करने वाले लोगों को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : NIA ने गैंगस्टर अमन साहू के भाई के खिलाफ उठाया यह बड़ा कदम
इसे भी पढ़ें : बिना सिक्योरिटी आसानी से मिल सकता है पर्सनल लोन, कैसे करें अप्लाई… जानें
इसे भी पढ़ें : केंद्र ने फिर झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार किया : उद्योग मंत्री
इसे भी पढ़ें : एनका’उंटर में जहां मा’री गयी थी महिला नक्सली, वहीं मिला AK-47, ब’म और…
इसे भी पढ़ें : AAP के 8 MLA भाजपा में शामिल, पांडा बोले- दिल्ली होगी ‘आप-दा’ से मुक्त
इसे भी पढ़ें : गजब का दिमाग लगा खाता से उड़ाया 15 लाख, CID ने दबोचा
इसे भी पढ़ें : दो एकड़ खेत में लगी फसल तहस-नहस, कहां और क्यों… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड-बिहार बॉर्डर सील, NH पर लगा महाजाम… जानें कारण
इसे भी पढ़ें : ‘मंईयां’ में झोलझाल का सनसनीखेज खुलासा कर गयीं बोकारो DC विजया जाधव
इसे भी पढ़ें : एंबुलेंस में झांकी तो दंग रह गयी बिहार पुलिस… जानें क्यों