Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 3 November, 2026 • 05:40 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मशहूर उद्योगपति देवान गांधी का बेटा लापता, NH-33 पर लावारिस मिली कार
Headlines

मशहूर उद्योगपति देवान गांधी का बेटा लापता, NH-33 पर लावारिस मिली कार

January 14, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Saraikela : आदित्यपुर के प्रसिद्ध उद्योगपति और आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष देवान गांधी के बेटे कैरव गांधी के अचानक लापता होने से शहर में हड़कंप मच गया है। परिवार और उद्योग जगत के लोग इस घटना से बेहद चिंतित हैं।

एनएच 33 पर सड़क किनारे मिली लावारिस कार

मंगलवार देर शाम कैरव गांधी की कार एनएच 33 पर कांदरबेड़ा के पास सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली। कार मिलने की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत बिष्टुपुर थाना को इसकी जानकारी दी गई।

देर रात तक नहीं लौटे थे घर

परिजनों के अनुसार कैरव गांधी मंगलवार को घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। जब उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई तो मोबाइल फोन भी बंद मिला। इसके बाद परिवार की चिंता और बढ़ गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने के बाद बिष्टुपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कार की जांच की। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

हाल ही में जमशेदपुर लौटे थे कैरव

कैरव गांधी ने मुंबई से एमबीए की पढ़ाई पूरी की थी। करीब छह महीने पहले ही वे जमशेदपुर लौटे थे और इसके बाद परिवार के व्यवसाय में सक्रिय रूप से काम कर रहे थे। देवान गांधी की आदित्यपुर में एम्पायर ऑटो प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी है। पूरा परिवार बिष्टुपुर के सर्किट हाउस एरिया में रहता है।

शहर में चिंता का माहौल

घटना के बाद शहर के उद्योग जगत और परिचितों में चिंता का माहौल है। परिजन कैरव गांधी की सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच तेजी से चल रही है और जल्द ही कोई अहम जानकारी सामने आ सकती है।

इसे भी पढ़ें : सीएम आवास पर झामुमो का मंथन, अनुभव और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का फैसला

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBREAKING : मिल गए लापता अंश-अंशिका, कहां से… जानें
Next Article रांची की सड़कों पर शुरू हुई जिम्मेदारी की नई कहानी

Related Posts

Headlines

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026
Headlines

‘मुरासु’ लाया बेमौसम बारिश, कल तक भीगेगा झारखंड; फिर लुढ़केगा पारा

November 3, 2026
Headlines

राजधानी में नकली पानी के नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक, 4 यूनिट्स पर एक्शन

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026

‘मुरासु’ लाया बेमौसम बारिश, कल तक भीगेगा झारखंड; फिर लुढ़केगा पारा

November 3, 2026

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026

राजधानी में नकली पानी के नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक, 4 यूनिट्स पर एक्शन

November 2, 2026

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.