Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 02:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ग्वालियर व्यापार मेले में लगी आग, आधा दर्जन दुकानों में लाखों रुपये का नुकसान
Headlines

ग्वालियर व्यापार मेले में लगी आग, आधा दर्जन दुकानों में लाखों रुपये का नुकसान

January 30, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेले में सोमवार सुबह अचानक आग लगने से करीब आधा दर्जन दुकानें जल गई। तीन दुकानों में सबसे ज्यादा आग लगी, जिनमें रखा हुआ माल जलकर खाक हो गया। आग लगते ही मेले में हडकंप मच गया। तुरत फायर ब्रिगेड की गाडी को बुलाकर आग को बुझाया गया। खबर मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मोके पर पहुंच गई थी। आगजनी के बाद व्यापारी धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि आग से जो व्यापारियों का नुकसान हुआ है, उन्हें मुआवजा दिया जाए।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9 बजे मेले में गुप्ता भोजनालय में खाना बन रहा था, तभी गैसे सिलेंडर लीकेज होने से आग लग गई। आग से पहले तो भोजनालय ही जला, इसके बाद आस-पास में स्थित हैंडलूम और खिलोने की दुकान में तेजी से आग फैल गई। कुछ ही देर में आग की लपटे उठी और दुकान का सामान जलकर खाक हो गया। आग तेजी से बढ़ती गई और तीन-चार अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक आग को बुझाया गया, तब तक लाखों रुपये का नुकसान हो चुका था।

दुकानों में मिले घरेलू गैस सिंलेडर

आग बुझाने के बाद जब दुकानों को खंगाला गया तो उनमें गैस के घरेलू उपयोग होने वाले लाल सिलेंडर मिले हैं, जबकि दुकानों पर व्यापारिक सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाना था। बताया जाता है कि इसी गैस सिलेंडरों से आग लगी है। इसको लेकर भी मामले में पूछताछ की जा रही है।

मेला बंद कर धरने पर बैठै व्यापारी बोले, मुआवजा चाहिए

आग लगने के बाद मेले को बंद कर दिया गया है और जो दुकानें जली, उनके दुकानदार और अन्य व्यापारी धरने पर बैठ गए। उनकी मांग है कि आग से जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई कर उन्हें मुआवजा दिया जाए। हालांकि प्रशासन ओर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। व्यापारियों से उनकी बातचीत चल रही है।

मेला क्षेत्र के थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार ने बताया कि सुबह अचानक मेले में कुछ दुकानों मे आग लग गई है। कुछ दुकानों का सामान भी जला है। फिलहाल आग को बुझा लिया गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिजली उपभोक्ता सेवाओं में सुधार के लिये जारी है सतत प्रयास: ऊर्जा मंत्री तोमर
Next Article इंदौरः “सिर तन से जुदा” के नारे लगाने के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.