Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:39 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इंदौरः “सिर तन से जुदा” के नारे लगाने के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
Headlines

इंदौरः “सिर तन से जुदा” के नारे लगाने के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

January 30, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

इंदौर। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनित फिल्म पठान के विरोध में हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के बाद मुस्लिम समुदाय द्वारा शहर की बड़वाली चौकी पर भड़काऊ एवं शहर का माहौल खराब करने वाले “सिर तन से जुदा” के नारे लगाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। सदर बाजार थाना पुलिस ने रविवार देर रात दो आरोपितों आवेश एहमद और तौसिफ को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में पहले चार लोगों को पकड़ चुकी है। इस तरह अब तक छह आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

गौरतलब है कि गत 25 जनवरी को फिल्म पठाने सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। इसी दिन हिन्दू संगठनों द्वारा फिल्म का विरोध करते हुए शहर में जगह-जगह जोरदार प्रदर्शन किया था, जिसके चलते फिल्म के सभी शो रद्द करने पड़े थे। इसके बाद उसी दिन मुस्लिम समुदाय द्वारा हिन्दू संगठनों पर पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन किया था। धरना-प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक नारे लगाकर, दूसरे समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाकर, शहर का माहौल खराब करने व उपद्रव फैलाने संबंधी भड़काऊ एवं आपत्तिजनक नारेबाजी की गई थी। अन्य लोगों के भड़काऊ भाषण का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके आधार पर दो अलग-अलग प्रकरण अपराध धारा 295 ए,153 क,505,34 भादवि के पंजीबद्ध कर उन्हें विवेचना मे लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा विवेचना के दौरान कार्यवाही करते हुए वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान करते हुए, भड़काऊ एवं आपत्तिजनक भाषण व नारेबाजी करने वाले आरोपित उवेश उर्फ आवेश एहमद एवं अन्य आरोपित तौसिफ को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर उन्हें जेल भेजा। पुलिस द्वारा उक्त आपत्तिजनक नारेबाजी और प्रदर्शन करने वाले अन्य चार आरोपितों को भी पहले गिरफ्तार किया गया था। पुलिस द्वारा प्रकरण में जांच एवं विवेचना जारी है जिसके आधार पर अन्य आरोपियों आदि की पहचान कर भी अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया की हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

इधर, पठान फिल्म के विरोध के दौरान हिंदू संगठनों द्वारा कथित तौर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मुसिल्म संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने हिन्दू संगठनों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया है और इस मामले में बजरंग दल के सात कार्यकर्ता पुलिस की गिरफ्त में है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleग्वालियर व्यापार मेले में लगी आग, आधा दर्जन दुकानों में लाखों रुपये का नुकसान
Next Article इंदौर में फिर बने तीन ग्रीन कॉरिडोर, सेना के जवान के सीने में धड़केगा उज्जैन के ब्रेन डेड युवक का दिल

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.