अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Latehar : लातेहार में रेलवे स्टेशन के पास बन रहे ओवरब्रिज पर दिनदहाड़े फायरिंग की गयी। दो बाइक सवार अपराधियों ने गुरुवार को दिन के करीब तीन बजे इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया और भाग निकले। वारदात की फैली खबर के बाद लातेहार की सदर थानेदार दुलड़ चौड़े अपनी टीम के साथ स्पॉट पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। थानेदार ने मीडिया को बताया कि गोली तो चली है, पर स्पॉट से कोई खोखा नहीं मिला है। पुलिस हमलावरों को दबोचने के वास्ते छापेमारी कर रही है।
इधर, गुरुवार की ही देर रात करीब साढ़े 11 बजे मारे गये गैंगस्टर अमन साहू के गैंग के आजाद सिरकार उर्फ ‘कमांडर’ ने इस वारदात की जिम्मेदारी ली है। Azaad Sirkaar के नाम से बने फेसबुक अकाउंट पर एक प्रेस रिलीज पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट को गैंगस्टर राहुल सिंह और अमन साहू के प्रोफाइल को टैग किया गया है। पोस्ट के जरिये कहा गया है कि 15 मई को MGCPL यानी MG Contractor’s Private Limited के लातेहार रेलवे स्टेशन के पास सरयु-नेतरहाट रोड में ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर जो गोलीबारी की घटना हुई है, उसकी जिम्मेदारी आजाद सिरकार ने ली है। वहीं, मुकेश अग्रवाल नाम के शख्स को धमकी दी गयी है। सात दिनों के भीतर मैनेज और सेटलमेंट करने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर अंजाम भुगतने की बात कही गयी है। यह पोस्ट अब खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल हुए पोस्ट में कितना दम है, इसका आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं हो पाया है। जो कुछ लिखा है पोस्ट में, पढ़ें… हू-ब-हू
*प्रेस विज्ञप्ति ~ 3; #15_MAY_2025~~गुरूवार,
#SYDNEY_AUSTRALIA,
जय श्री राम… जय महाकाल….
1 – आज 15_May_2025 को ~(MGCPL) – MG Contractor’s Private Limited; के – लातेहार रेलवे स्टेशन के समीप सरयु-नेतरहाट रोड में ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर जो – गोलीबारी की घटना हुआ है – मैं #AZAAD_SIRKAAR, जिम्मेवारी लेता हूँ…
2- MUKESH AGARWAL को कान का पर्दा खोलने के लिए ये था ये, तुमसे साफ – साफ़ कहना चाहते हैं की – Latehar में जो काम चल रहा है उसका एवं Patratu Railway Over Bridge, बनाने का जो काम चल रहा है उसका 7 दिनों के अंदर हमसे Manage & Settlement करलो, वर्ना हमारे #AMAN_SAHU, BOSS_Forever के पास तत्काल में बुकिंग करके तुमको और तेरे कर्मचारियों को भेजना स्टार्ट करेंगे ऊपर …..
तुम बिना मेहनत किए मानोगे तो बेहतर है, वर्ना मेहनत करने के बाद तुम तो नहीं रहोगे जिन्दा हाँ पर तुम्हारे पीछे वाले भी दर्द और तुम्हारे मौत से थर्रा जाएंगे… इसीलिए समझदारी से काम लेना – आगे तुम खुद समझदार हो….
#AMAN_SAHU_GANG,
#AZAAD_SIRKAAR, (Commander)
#LAWRENCE_BISHNOIGROUP, #JITENDRA_MAAN_GOGI, #HASIM_BABA, #MAYANK_SINGH, #KALA_RANA, #GOLDY_BARAR, #ROHIT_GODHARA, #ANMOL_BISHNOI,
जय श्री राम… जय महाकाल…
#AZAAD_SIRKAAR, (Commander)
– #RAHUL_SINGH, (Chief)
(#AMAN_SAHU_GANG,)
यहां याद दिला दें कि कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद से उसके गैंग के गुर्गे अंडरग्राउंड हो गये थे। वहीं, उसकी मौत के करीब दो महीने बाद गैंग के लोग फिर से एक्टिव हो रहे हैं। बीते बुधवार को ही आजाद सिरकार और राहुल सिंह ने प्रेस रिलीज जारी कर गुजरे आठ मार्च को बड़कागांव में हुए NTPC DGM कुमार गौरव हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। 11 अप्रैल को पलामू के पंडवा थाना क्षेत्र के में अमानत नदी पुल के पास शुक्रवार शाम गोलीबारी घटना की जिम्मेदारी भी ली थी। इसके अलावा बीते 20 अप्रैल को शिवालय कंस्ट्रक्शन के हूर साइट में गोलीबारी और 9 मई को लातेहार के PRA इंडिया लिमिटेड द्वारा बन रहे NH-39 फोरलेन निर्माण साइट पर फायरिंग की जिम्मेदारी इसी गैंग ने ली थी।
इसे भी पढ़ें : लातेहार पुलिस ने PLFI को दिया तगड़ा झटका… जानें कैसे

