Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 15 March, 2026 • 11:46 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लातेहार पुलिस ने PLFI को दिया तगड़ा झटका… जानें कैसे
Headlines

लातेहार पुलिस ने PLFI को दिया तगड़ा झटका… जानें कैसे

May 15, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
PLFI
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Latehar : लातेहार की चंदवा पुलिस ने PLFI के तीन कुख्यात उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों में चंदवा निवासी संतोष उरांव, लोहरदगा कुडू निवासी बालक राम और बालूमाथ निवासी आशीष उरांव शामिल है। इन लोगों को चंदवा थाना क्षेत्र के हड़गड़वा जंगल से दबोचा गया है। इनके पास से पुलिस ने दो पिस्तौल, सात जिंदा गोलियां और सात मोबाइल फोन जब्त किया है। इस बात का खुलासा आज यानी गुरुवार को DSP अरविंद कुमार ने किया।

DSP अरविंद कुमार ने मीडिया को बताया कि लातेहार पुलिस कप्तान कुमार गौरव को इंफॉर्मेशन मिली थी कि चंदवा थाना क्षेत्र के हड़गड़वा गांव के पास जंगल में कुछ उग्रवादी जुटे हैं। किसी हिंसक वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के बाद पुलिस की एक टीम बनाई गई और उग्रवादियों को दबोचने के वास्ते रेड मारी गयी। पुलिस की टीम ने बताये गये लोकेशन पर चारों ओर से घेराबंदी कर तीन उग्रवादियों को धर दबोचा। तलाशी के दरम्यान गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से दो देसी बंदूक और गोलियां सहित अन्य सामान बरामद हुए।

Advertisement Advertisement

DSP ने बताया कि लोगों को डरा-हड़का कर उनसे रंगदारी वसूलना इन उग्रवादियों की फितरत है। धराये उग्रवादियों के खिलाफ लातेहार जिले के अलावा आसपास के दूसरे जिलों में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन्हीं अपराधियों ने बीते दिनों चंदवा थाना क्षेत्र के सेरक गांव में रंगदारी के लिए ईंट भट्ठा और क्रेसर के पास गोलीबारी की थी। पुलिस को इनकी कई दिनों से तलाश भी थी। PLFI के इन उग्रवादियों को दबोचने में DSP अरविंद कुमार, इंस्पेक्टर रणधीर कुमार, सब-इंस्पेक्टर अजीत कुमार, अरविंद कुमार सिंह, श्रवण कुमार और राकेश कुमार महतो की भूमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें : चुनाव से जुड़े झारखंड के 402 लोग जायेंगे दिल्ली, कब और क्यों… जानें

इसे भी पढ़ें : अमन साहू गैंग ने ली NTPC DGM ह’त्याकांड की जिम्मेदारी, ‘कमांडर’ का धमकी भरा पोस्ट वायरल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचुनाव से जुड़े झारखंड के 402 लोग जायेंगे दिल्ली, कब और क्यों… जानें
Next Article रात में फेस मास्क का उपयोग : फायदे और नुकसान पर विशेषज्ञों की राय

Related Posts

Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
Headlines

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026

चैन की नींद सो रहे बड़े भाई के सीने में दाग दी गोली… जानें मामला

March 15, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ सख्त हुआ RMC, 30 मार्च तक बड़ा एक्शन

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.