अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Lohardaga : महज 16 साल की एक नाबालिग लड़की की गला काटकर हत्या कर दी गयी। इल्जाम है कि लड़की के 18 साल के आशिक ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और फिर जंगल में जाकर खुद पेड़ पर फंदे के सहारे झूलकर खुद को मिटा लिया। वारदात की फैली खबर के बाद इलाके में तहलका मच गया। सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों की डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और तफ्तीश में जुट गयी। यह घटना बीते शुक्रवार को लोहरदगा के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में हुई।
मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की अपनी मौसी के घर पर रहकर पढ़ाई करती थी। गुजरे कुछ वक्त से उस लड़के के साथ उसका चक्कर चल रह था। दोनों अक्सर छुप-छुपकर मिला करते थे। शुक्रवार को इलाके में पहाड़ मेला लगा हुआ था। इस मेला में घूमने के वास्ते दोनों साथ आये थे। लौटने के दरम्यान किसी बात को लेकर दोनों के बीच लफड़ा हो गया। इल्जाम है कि झगड़ा के बाद करीब 18 साल के आशिक ने गुस्से में अपनी 16 साल की मासूका की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद जंगल में एक पेड़ पर फंदे के सहारे लड़की की लाश लटकती हालत में मिली।
इस बात का खुलासा तब हुआ जब देर रात तक दोनों अपने-अपने घर नहीं पहुंचे। लड़का और लड़की के घरवाले दोनों को खोजने निकले। इसी दरम्यान दोनों की डेड बॉडी अलग-अलग जगहों पर मिली। इसके बाद मामले की सूचना सेरेंगदाग पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद सेरेंगदाग थानेदार रामाशीष यादव घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया। पुलिस ने दोनों परिजनों का बयान दर्ज किया है। पुलिस की पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि एक प्रेमी ने पहले तो अपनी प्रेमिका का गला काटकर उसकी हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी जंगल में जाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस तफ्तीश कर रही है।
इसे भी पढ़ें : आशिक के चलते माशूका ने उठा लिया खौफनाक कदम… जानें मामला

