अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Motihari : मोतिहारी की साइबर पुलिस ने दो शातिर साइबर क्रिमिनलों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के नाम मो जावेद और पंकज कुमार पांडेय बताये गये। इन दोनों को गिरफ्तार करने गई पुलिस तब चौंक गयी, जब उन्हें पता चला कि पंकज कुमार पांडेय SSB 47वीं वाहिनी का हवलदार है। ये लोग बॉस गिरोह के लिए काम करते थे। गिरोह के दो सदस्य अविनेश कुमार और दयाशंकर भाग निकले। धराये शातिरों के पास से 10 लाख रुपये कैश, नोट गिनने की मशीन, एक पिस्टल, एक राइफल और गोलियां जब्त की गयी है। इस बात का खुलासा आज यानी शनिवार को DSP अभिनव पराशर ने किया है।
DSP अभिनव पराशर ने मीडिया को बताया कि कांड संख्या 92/25 के तहत मोतिहारी के पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पुलिस टीम ने एक साथ तीन जगहों पर रेड मारी। नगर थाना क्षेत्र के मिस्कॉट मुहल्ला के रमना निवासी मो जावेद और बंजरिया थाना के अंबिकानगर निवासी SSB 47वीं वाहिनी के हवलदार पंकज कुमार पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, साइबर कैफे संचालक अविनेश कुमार और दयाशंकर भाग निकलने में कामयाब रहे।
SSB हवलदार पंकज कुमार पांडेय के घर से एक राइफल, एक पिस्टल, गोलियां और मैगजीन बरामद किया है। वहीं, बाकी संदेही गुनहगारों के ठिकाने से करीब 10 लाख रुपये कैश, नोट गिनने की मशीन, कई चेक बुक, पासबुक, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार शातिरों ने पुलिस को दिये अफने बयान में बताया कि ये लोग साइबर फ्रॉड गैंग के नामजद अभियुक्त दयाशंकर से गैरकानूनी ढंग से USDT खरीदते थे। इन लोगों ने गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम और ठिकाने के बारे में पुलिस को कई जानकारी दी है। जिन्हें दबोचने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें : लोगों की चीख-चित्कार से भोरे-भोर दहल उठा मधुबनी से सटा यह इलाका… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला नहीं रहीं, ‘कांटा लगा’ गाना से हुई थी फेमस

