Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 4 November, 2026 • 08:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पुलिस लाइन में फिटनेस का उत्सव, IG बोले- खेलकूद तनाव तोड़ने का बेहतरीन जरिया
Headlines

पुलिस लाइन में फिटनेस का उत्सव, IG बोले- खेलकूद तनाव तोड़ने का बेहतरीन जरिया

November 7, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
खेलकूद
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : पुलिस की वर्दी में ड्यूटी के दौरान जिस सख्ती और अनुशासन की झलक दिखती है, उसी वर्दी ने शुक्रवार को जोश, उमंग और दोस्ती से भरा एक अलग रूप दिखाया। मौका था रांची पुलिस लाइन में शुरू हुई तीन दिवसीय दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का। यहां हर ओर मैदान में गूंजती सीटी, तालियों की आवाज़ और खिलाड़ियों की पुकार ने माहौल को जीवंत बना दिया।

तनाव पुलिसकर्मियों का सबसे बड़ा दुश्मन : आईजी

मुख्य अतिथि रांची जोन के आईजी मनोज कौशिक ने रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उनके साथ रांची के एसएसपी राकेश रंजन, सिमडेगा एसपी मो अर्शी और खूंटी एसपी मनीष टोप्पो, रांची के रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर और ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह भी मौजूद थे। उद्घाटन भाषण में आईजी ने कहा कि तनाव पुलिसकर्मियों का सबसे बड़ा दुश्मन है। लेकिन खेलकूद उस तनाव को तोड़ने का सबसे अच्छा जरिया है। फिट पुलिस ही जनता को बेहतर सेवा दे सकती है।

खेल से बढ़ती अपनापन की भावना : एसएसपी

एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि पुलिसकर्मियों की फिटनेस सिर्फ शारीरिक नहीं, मानसिक मजबूती से भी जुड़ी होती है। खेलों से न सिर्फ शरीर मजबूत होता है बल्कि टीमवर्क और अनुशासन की भावना भी गहरी होती है। उन्होंने कहा कि जब पुलिसकर्मी मैदान में एक टीम बनकर खेलते हैं, तो वही एकजुटता उन्हें ड्यूटी के समय भी मजबूत बनाती है।

मैदान में जज्बा और जमीनी दोस्ती

मैदान में रांची, लोहरदगा, खूंटी, सिमडेगा और गुमला की टीमें उतर चुकी थीं। किसी को फुटबॉल में गोल दागना था, तो कोई कबड्डी में “कबड्डी-कबड्डी” कहते हुए जोश से भरा हुआ था। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी, हैंडबॉल, कबड्डी, कराटे और दौड़ सहित एक दर्जन से अधिक खेलों के मुकाबले होंगे। पुलिस लाइन का हर कोना इन दिनों उत्सव-सा लग रहा है। जवानों के लिए यह सिर्फ खेल नहीं, बल्कि खुद से दोबारा जुड़ने का मौका है।

नेशनल गेम का रास्ता यहीं से

आज प्रतियोगिता में रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय सहित अन्य अधिकारियों ने बाजी मारी। आईजी मनोज कौशिक ने विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी नेशनल गेम्स में खेलने का मौका पाएंगे। मैदान में हर खिलाड़ी के भीतर यही उम्मीद और जुनून था कि उनका प्रदर्शन न सिर्फ उनकी टीम, बल्कि पूरे जिले का नाम रौशन करेगा।

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत से मिलीं राज्य की पहली महिला प्रभारी DGP तदाशा मिश्रा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकोहली का संन्यास और RCB की ब्रांड वैल्यू को लेकर चौंकाने वाला दावा… जानें
Next Article TMC सांसद के खाते से टपा लिए 55 लाख… जानें कैसे

Related Posts

Headlines

बड़गांई जमीन केस : सीएम हेमंत को HC से मिली मोहलत, अगली तारीख कब… जानें

November 4, 2026
Headlines

झारखंड के थानों और दफ्तरों से हटेगी 15 साल पुरानी खटारा गाड़ियां, पोर्टल पर लगेगी बोली

November 4, 2026
Headlines

बिहार में ई-कैबिनेट की तैयारी, सीएम सम्राट बोले- पारदर्शी और तेज होंगे फैसले

November 4, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पुलिस महकमे को चुस्त-दुरुस्त करने की तैयारी, प्रधान सचिव बोले- जल्द निपटाएं पेंडिंग केस

November 4, 2026

बड़गांई जमीन केस : सीएम हेमंत को HC से मिली मोहलत, अगली तारीख कब… जानें

November 4, 2026

झारखंड के थानों और दफ्तरों से हटेगी 15 साल पुरानी खटारा गाड़ियां, पोर्टल पर लगेगी बोली

November 4, 2026

बिहार में ई-कैबिनेट की तैयारी, सीएम सम्राट बोले- पारदर्शी और तेज होंगे फैसले

November 4, 2026

नीतीश की सालों पुरानी मांग पूरी, CM बोले- गाद नीति से बिहार को मिलेगी बाढ़ से राहत

November 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.