Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 01:19 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » TMC सांसद के खाते से टपा लिए 55 लाख… जानें कैसे
देश

TMC सांसद के खाते से टपा लिए 55 लाख… जानें कैसे

November 7, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
TMC
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Kolkata : पश्चिम बंगाल की राजनीति से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता और चार बार के लोकसभा सांसद कल्याण बनर्जी के साथ बड़े पैमाने पर साइबर धोखाधड़ी हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके वर्षों से निष्क्रिय पड़े भारतीय स्टेट बैंक (SBI) खाते को फर्जी तरीके से सक्रिय किया गया और उसमें से 55 लाख रुपये से अधिक की रकम निकाल ली गई।

फर्जी KYC कर दोबारा सक्रिय किया खाता

कोलकाता में SBI की हाईकोर्ट शाखा ने इस मामले में साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बैंक की शिकायत में बताया गया कि साइबर अपराधियों ने सांसद के नाम से नकली पैन कार्ड और आधार कार्ड तैयार किए, जिन पर उनकी तस्वीर लगाई गई थी। इन फर्जी दस्तावेजों की मदद से ठगों ने खाते की KYC अपडेट करवाई और 28 अक्टूबर को खाते में दर्ज मोबाइल नंबर बदल दिया। इसके बाद अपराधियों को खाते का पूरा नियंत्रण मिल गया।

auto

ऑनलाइन लेनदेन, खाते से पूरी रकम उड़ाई

शिकायत के अनुसार, खाता सक्रिय होते ही साइबर ठगों ने इंटरनेट बैंकिंग के जरिए कई ट्रांजेक्शन किए और ₹56,39,767 रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए। यह रकम ATM से निकाली गई, कई खातों में बांटी गई और यहां तक कि ज्वेलरी खरीदने में भी इस्तेमाल की गई।

पुलिस की जांच जारी, बैंक की आंतरिक प्रक्रियाओं की भी जांच

कोलकाता पुलिस के साइबर क्राइम विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी बैंक की आंतरिक प्रक्रिया की भी जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि खाते तक पहुंच कैसे बनाई गई। अधिकारियों का कहना है कि खाते को 2001–2006 के बीच कल्याण बनर्जी के विधायक कार्यकाल के दौरान वेतन के लिए खोला गया था और तब से यह निष्क्रिय था।

इसे भी पढ़ें : कोहली का संन्यास और RCB की ब्रांड वैल्यू को लेकर चौंकाने वाला दावा… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपुलिस लाइन में फिटनेस का उत्सव, IG बोले- खेलकूद तनाव तोड़ने का बेहतरीन जरिया
Next Article बिहार चुनाव : जमुई-भागलपुर में गरजे अमित शाह, क्या बोले… देखें

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
देश

लखनऊ-दम्माम इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

September 10, 2026
बिहार

बिहार का ‘अमेरिकन हाउस’! बेडरूम तक जाती है कार, खरीदेंगे वैभव?

September 10, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.