Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 19 April, 2026 • 03:17 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पूर्व वार्ड पार्षद समेत पांच गिरफ्तार, हथियार भी जब्त… जानें मामला
Headlines

पूर्व वार्ड पार्षद समेत पांच गिरफ्तार, हथियार भी जब्त… जानें मामला

February 25, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पार्षद
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Giridih : नगर निकाय चुनाव की शाम मतदान खत्म होते ही वार्ड नंबर 18 में हालात बिगड़ गए। बूथ से बैलेट बॉक्स समेटने के दौरान शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते झड़प और फिर फायरिंग तक पहुंच गई। इस मामले में पूर्व वार्ड पार्षद शिवम श्रीवास्तव उर्फ शिवम आजाद समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस बात का खुलासा गिरिडीह के डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ बिमल कुमार ने बुधवार को की।

कहां और कैसे बिगड़ा माहौल

एसपी डॉ बिमल कुमार के मुताबिक, वार्ड संख्या 18 के बूथ संख्या 18/3 उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, आजाद नगर में मतदान समाप्ति के बाद बैलेट बॉक्स इकट्ठा किए जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों के बीच बहस शुरू हुई। मामला बढ़ा तो मारपीट और पत्थरबाजी होने लगी। स्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन की टीम ने भीड़ को तितर बितर करने की कोशिश की। इसी दौरान भीड़ में शामिल किसी शख्स ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। गोली लगने से दो लोग घायल हो गए।

Advertisement Advertisement

भीड़ से ही लगा आरोप

अधिकारियों के मुताबिक, फायरिंग के बाद भीड़ में मौजूद लोगों ने चिल्लाकर आरोप लगाया कि शिवम आजाद और उनके सहयोगियों ने गोली चलाई है। इसके बाद प्रतिनियुक्त जोनल पेट्रोलिंग सह कलेक्टिंग पदाधिकारी सेक्टर 9 के आवेदन पर पचम्बा थाना में शिवम और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। घटना में घायल मो. शमीम और शेरु के मामले में रबिना खातून के आवेदन पर भी पचम्बा थाना में एक अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हथियार और जिंदा गोली बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक 7.65 एमएम का देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि शिवम श्रीवास्तव के खिलाफ पहले से ही नगर थाना में 10 और मुफ्फसिल थाना में 3 मामले दर्ज हैं।

एसआईटी बनी, लगातार छापेमारी

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में विशेष जांच दल बनाया गया। टीम ने लगातार छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी में कई डीएसपी, थाना प्रभारी और तकनीकी शाखा की टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और अगर किसी और की संलिप्तता सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने शांति की अपील की

डीसी और एसपी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उनका कहना है कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा करना प्रशासन की प्राथमिकता है और कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़ें : जान जोखिम में डाल, दी सालों की सेवा… अब सम्मान की उम्मीद

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजान जोखिम में डाल, दी सालों की सेवा… अब सम्मान की उम्मीद
Next Article सपनों के नाम पर सौदा, रांची रेलवे स्टेशन पर बड़ा खुलासा

Related Posts

हेल्थकेयर

Diabetes होने से पहले ही खतरा भांप जाएगा ये मामूली टेस्ट… जानें

April 18, 2026
अन्य खबरें

एक सिक्का बताएगा खाना जहर बन गया या नहीं—जानिए ये गजब ट्रिक

April 18, 2026
Headlines

ब्रांडिंग, एआई और एयरपोर्ट पर फोकस, सीएम ने विभागों को दिया एक्शन प्लान

April 18, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 19 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 19, 2026

Diabetes होने से पहले ही खतरा भांप जाएगा ये मामूली टेस्ट… जानें

April 18, 2026

एक सिक्का बताएगा खाना जहर बन गया या नहीं—जानिए ये गजब ट्रिक

April 18, 2026

“Shorts पर ब्रेक, टाइम पर कंट्रोल!”: YouTube का नया धमाकेदार फीचर

April 18, 2026

ब्रांडिंग, एआई और एयरपोर्ट पर फोकस, सीएम ने विभागों को दिया एक्शन प्लान

April 18, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.