अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Giridih : FJCCI यानी फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव को लेकर रविवार को टीम तुलसी पटेल ने गिरिडीह का दौरा किया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने गिरिडीह जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों और सदस्यों से मुलाकात की और सार्थक बातचीत की। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार तुलसी पटेल ने कहा कि राज्य के व्यापारियों और उद्योगपतियों के सहयोग से ही उद्योग जगत का समग्र विकास संभव है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी टीम सरकार के साथ तालमेल बैठाकर काम करेगी और संवाद को प्राथमिकता देगी। पटेल ने कहा – “व्यवसायियों और उद्योगपतियों की समस्याओं का समाधान केवल संवाद से ही संभव है।”
तुलसी पटेल ने बताया अपना विजन
तुलसी पटेल ने अपने विजन को साझा करते हुए बताया कि उनकी टीम में अनुभव और ऊर्जा का बेहतरीन संगम है। इसका लाभ आने वाले समय में चेंबर को मिलेगा। उन्होंने टीम के सभी सदस्यों का परिचय भी उपस्थित लोगों से कराया।
मतदाताओं का समर्थन
बैठक में करीब 100 मतदाता शामिल हुए। इनमें से अधिकांश ने टीम तुलसी पटेल को समर्थन देने की बात कही और साथ ही चुनावी रणनीति के लिए अपने सुझाव भी दिए। बैठक के बाद टीम ने गिरिडीह चेंबर के कोषाध्यक्ष विकास खेतान के पिता के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की और शोक जताया।
ये रहे मौजूद
मौके पर अशोक पांडे, निर्मल झुनझुनवाला, प्रदीप अग्रवाल, अशोक जैन, गुणवंत सिंह मोंगिया, प्रमोद कुमार, राजेंद्र भरतीया, राजेंद्र बगड़िया श्रवण केडिया, रालेश मोदी, मुकेश जलान, राजेश मोदी, अनूप तुलस्यान, संजय साव, प्रदीप जालान, अनिल टिबड़ेवाल, शंभू जैन, दिनेश खेतान, ध्रुप संथोलिया, अनूप तुलस्यान सहित अन्य मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : FJCCI चुनाव : टीम आदित्य मल्होत्रा के 22 सदस्यों ने भरा नामांकन

