अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड कांग्रेस में अनुशासन को लेकर सख्ती दिखी है। प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तीन साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह फैसला उनके लगातार दिए जा रहे बयानों को लेकर लिया गया है।
क्या है पूरा मामला
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने बताया कि योगेंद्र साव पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर लगातार पार्टी और सरकार के खिलाफ बयान दे रहे थे। खासकर फेसबुक लाइव के जरिए उन्होंने गठबंधन सरकार और मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, जिसे पार्टी ने गंभीरता से लिया। कांग्रेस का कहना है कि जब पार्टी खुद गठबंधन सरकार का हिस्सा है, तब इस तरह के सार्वजनिक बयान पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं। अनुशासन समिति ने इसे सीधे तौर पर पार्टी नियमों का उल्लंघन माना। समिति के मुताबिक योगेंद्र साव का आचरण कांग्रेस के अनुशासनात्मक नियमों की धारा 04 (क), (ख) और (ड़) के खिलाफ है। इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई।
इसे भी पढ़ें : गरीबों के निवाले पर डाका, तीसरी बार टूटा ताला
इसे भी पढ़ें : त्योहारों को लेकर हाई अलर्ट पर रांची प्रशासन, डीसी क्या दे गये निर्देश… जानें
इसे भी पढ़ें : रिमांड में उगला राज, फिर जंगल में घुसी पुलिस को मिला… जानें क्या



