Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 05:28 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » चार स्कूल, फोरलेन सड़क और अनगिनत खतरे… क्या अनहोनी से पहले जागेगा प्रशासन?
Headlines

चार स्कूल, फोरलेन सड़क और अनगिनत खतरे… क्या अनहोनी से पहले जागेगा प्रशासन?

March 19, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
स्कूल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi (Pawan Thakur) : सुबह के करीब 9:30 बजे हैं। लोवाडीह की चौड़ी, चमचमाती चार-लेन सड़क पर गाड़ियां तेज रफ्तार से दौड़ रही हैं। सड़क के एक किनारे खड़े छोटे-छोटे बच्चे अपने बैग संभाले सड़क पार करने की कोशिश में इधर-उधर देख रहे हैं। उनके साथ खड़े अभिभावकों की नजर हर आती-जाती गाड़ी पर टिकी है… कब रास्ता मिले और वे अपने बच्चों को सुरक्षित स्कूल तक पहुंचा सकें। यही रोज का नजारा है इस इलाके का, जहां एक ही सड़क के दोनों ओर चार बड़े स्कूल मौजूद हैं। इनमें सेंट फ्रांसिस स्कूल, सामलोंग, असिसी हाई स्कूल और दूसरी ओर कार्मेल स्कूल (इंग्लिश और हिंदी मीडियम) शामिल हैं। लेकिन विडंबना यह है कि जहां बच्चों की इतनी आवाजाही है, वहां उनकी सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम अब तक नदारद हैं।

हर सुबह एक ‘जंग’

यहां रहने वाली एक महिला अभिभावक बताती हैं, “हम रोज बच्चों को लेकर सड़क पार करते हैं, लेकिन दिल धड़कता रहता है। गाड़ियां इतनी तेज आती हैं कि समझ नहीं आता कब निकलें। कई बार तो हम वापस पीछे हट जाते हैं।” बच्चों के लिए भी यह कोई आसान बात नहीं। कक्षा पांच में पढ़ने वाला एक छात्र कहता है, “हम लोग पहले दूर से देखते हैं कि गाड़ी आ रही है या नहीं, फिर जल्दी-जल्दी भागकर सड़क पार करते हैं।”

Advertisement Advertisement

स्कूल टाइम में बढ़ जाता है खतरा

सुबह स्कूल खुलने और दोपहर में छुट्टी के वक्त यहां हालात सबसे ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं। सैकड़ों बच्चे, उनके माता-पिता और स्कूल स्टाफ एक साथ सड़क पार करते हैं। ऐसे में अगर एक भी वाहन तेज रफ्तार में आ जाए, तो बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय समाजसेवी जोसेफ बताते हैं, “हम रोज देखते हैं, लोग किसी तरह जान बचाकर सड़क पार करते हैं। कई बार गाड़ियां अचानक ब्रेक लगाती हैं, तो दिल दहल जाता है।”

‘कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा’

इलाके के लोगों में एक ही डर है… कहीं देर न हो जाए। उनका कहना है कि अभी तक कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई, यह सिर्फ किस्मत की बात है। अगर जल्द ही कोई कदम नहीं उठाया गया, तो स्थिति गंभीर हो सकती है।

स्कूल प्रबंधन ने उठाई आवाज

इसी चिंता को देखते हुए सेंट फ्रांसिस स्कूल, सामलोंग के मैनेजर ब्रदर जॉर्ज एंथिंकुलंगारा ने सड़क निर्माण विभाग को पत्र लिखकर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि स्कूलों के पास उचित दूरी पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने से वाहनों की रफ्तार कम होगी और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

छोटा कदम, बड़ा असर

कुछ प्रबुद्ध लोगों का भी मानना है कि स्कूल जोन में स्पीड कंट्रोल के उपाय बेहद जरूरी होते हैं। स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड और ट्रैफिक संकेत जैसे छोटे-छोटे कदम बड़े हादसों को टाल सकते हैं।

उम्मीद अब प्रशासन से

लोवाडीह के लोग अब प्रशासन से उम्मीद लगाए बैठे हैं। उन्हें भरोसा है कि उनकी इस चिंता को समझा जाएगा और जल्द ही जरूरी कदम उठाए जाएंगे। क्योंकि यहां हर दिन सिर्फ बच्चे स्कूल नहीं जाते, हर दिन उनके साथ उनके परिवारों की उम्मीदें, सपने और एक छोटी सी दुआ भी सड़क पार करती है… कि वे सुरक्षित लौट आएं।

इसे भी पढ़ें : “किसी भी हाल में गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए”… DGP की हजारीबाग में दो टूक

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनौकरी मिलते ही MO साहेब करने लगे काली कमाई, उठा ले गयी ACB
Next Article 21 मार्च को राजधानी में निकलना होगा सोच-समझकर, कई रास्ते रहेंगे बंद

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026
अन्य खबरें

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026
Headlines

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026

बैंक में नौकरी का बड़ा मौका, इंडियन बैंक में 350 पदो पर Vacancy

April 27, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.