Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 07:10 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » घर की चौखट से समाज के नेतृत्व तक, गांव की दीदियों ने थामी बदलाव की कमान
Headlines

घर की चौखट से समाज के नेतृत्व तक, गांव की दीदियों ने थामी बदलाव की कमान

September 18, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
गांव
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : गांव की पगडंडियों से लेकर आंगनबाड़ी केंद्रों तक, अब हर जगह एक नई ऊर्जा महसूस की जा सकती है। यह ऊर्जा उन ‘सखी दीदियों’ की है, जो कभी घर की चौखट तक सीमित थीं, लेकिन अब समाज में बदलाव की अगुआई कर रही हैं। उनके चेहरों पर आत्मविश्वास है, आंखों में सपने हैं और दिल में अपने गांव-समाज को बेहतर बनाने का जुनून है। सखी दिवस का आयोजन इन दीदियों के प्रयासों और संघर्षों को सलाम करने का ही एक अवसर बन गया।

आप ही बदलाव की असली शक्ति हैं : DC

प्रोजेक्ट बदलाव के तहत जिले के सभी सखी मंडलों और ग्राम संगठनों में सखी दिवस मनाया गया। महेशपुर प्रखंड के गढ़वाड़ी संकुल में हुए मुख्य कार्यक्रम में दीदियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने इस दिन को खास बना दिया। कार्यक्रम में पाकुड़ के DC मनीष कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़कर सभी दीदियों को बधाई दी और कहा – “आप ही बदलाव की असली शक्ति हैं। जिस दिन हर घर में स्वच्छता और पोषण की जागरूकता पहुंचेगी, उस दिन हमारा समाज और मजबूत होगा।”

auto

पोषण, स्वच्छता और सेहत – नए युग की नींव

इस अवसर पर DC मनीष कुमार ने कई महत्वपूर्ण बातें साझा कीं।

  • पोषण माह (17 सितंबर–16 अक्टूबर) : बच्चों, किशोरियों, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं के पोषण सुधार की पहल।
  • स्वच्छता पखवाड़ा 2025 : गांव-गांव में सखी दीदियाँ बनेंगी स्वच्छता की संदेशवाहक।
  • स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार : सभी दीदियों से स्वास्थ्य जांच कराने की अपील।

इन पहलों ने साफ कर दिया कि दीदियों की भूमिका अब सिर्फ आर्थिक नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन में भी अहम है।

हर माह की 22 तारीख को होगा ‘बाल भोज’

कार्यक्रम में नई घोषणाएं भी हुईं। हर माह की 22 तारीख को आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘बाल भोज’ होगा, जहां बच्चों के जन्मदिन सामूहिक रूप से मनाए जाएंगे। नवंबर में खेलकूद, कुकिंग, सिलाई-कढ़ाई और चॉकलेट बनाने जैसी प्रतियोगिताएँ होंगी, ताकि दीदियां अपने हुनर को और निखार सकें।

जीवन बचाने का संकल्प दिला गये DC

24 सितंबर को जिले के सभी प्रखंडों में रक्तदान शिविर आयोजित होगा। DC ने दीदियों से अपील की कि वे बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इस मानवीय कार्य में समाज के लिए नई मिसाल कायम करें। उन्होंने यह भी कहा कि कालाजार जैसी बीमारियों के उन्मूलन में दीदियों की अहम भूमिका होगी।

आर्थिक सशक्तिकरण की नई उड़ान

सखी दिवस के इस अवसर पर गढ़वाड़ी संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड को 76 लाख रुपये की सामुदायिक निवेश निधि सौंपी गई। यह राशि महिलाओं को छोटे-छोटे उद्यम खड़े करने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर देगी।

उम्मीदों से भरा भविष्य

मौके पर बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, अंचलाधिकारी संजय सिन्हा, जेएसएलपीएस डीपीएम प्रवीण मिश्रा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम ने एक बात साफ कर दी – जब महिलाएं संगठित होती हैं, तो वे सिर्फ अपने घर नहीं, बल्कि पूरे समाज की तस्वीर बदल देती हैं। गांव की मिट्टी से उठी यह ‘सखी आवाज़’ अब एक आंदोलन बन चुकी है। यह आंदोलन न सिर्फ महिलाओं की जिंदगी बदल रहा है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक नई उम्मीद जगाता है।

इसे भी पढ़ें : ASI का वायरल हुआ वीडियो, SP ने किया सस्पेंड… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleASI का वायरल हुआ वीडियो, SP ने किया सस्पेंड… जानें
Next Article अमित शाह का ऐलान : बिहार चुनाव में दो-तिहाई बहुमत लक्ष्य

Related Posts

झारखंड

फाइलों की धूल छंटी तो जगी उम्मीद, डीसी मेघा की जिद से दौड़ पड़ा बाईपास प्रोजेक्ट

September 15, 2026
Headlines

बाढ़ की मार पर ‘सम्राट’ मरहम, एक क्लिक पर पहुंच गई 579 करोड़ की राहत

September 15, 2026
Headlines

दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

फाइलों की धूल छंटी तो जगी उम्मीद, डीसी मेघा की जिद से दौड़ पड़ा बाईपास प्रोजेक्ट

September 15, 2026

‘हैक2 इनोवेट’… इंजीनियरिंग का ‘माइंड’, साइबर सुरक्षा की जंग और 24 घंटे की महाचुनौती

September 15, 2026

बाढ़ की मार पर ‘सम्राट’ मरहम, एक क्लिक पर पहुंच गई 579 करोड़ की राहत

September 15, 2026

दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

September 15, 2026

कामकाजी महिलाओं के आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं, HASP में हुई पॉश ट्रेनिंग

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.