Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 2 October, 2026 • 08:08 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जयंती पर याद किये गये ‘बापू’, गवर्नर और सीएम ने दी श्रद्धांजलि
Headlines

जयंती पर याद किये गये ‘बापू’, गवर्नर और सीएम ने दी श्रद्धांजलि

October 2, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
गांधी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर गुरुवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में विशेष कार्यक्रम हुआ। गवर्नर संतोष कुमार गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने बापू वाटिका पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए और उन्हें नमन किया। इस दौरान पूरा परिसर बापू के प्रिय भजनों और देशभक्ति गीतों से गूंजता रहा।

भारत के इतिहास का कभी न भूलने वाला दिन : सीएम

श्रद्धांजलि देने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आज का दिन देश के इतिहास का ऐसा सुनहरा पन्ना है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आज देश की दो महान हस्तियों का जन्मदिन है और हर साल की तरह इस बार भी हम सब मिलकर उन्हें याद कर रहे हैं। भारत का इतिहास दुनिया में सबसे अलग रहा है, जहां ऐसे महापुरुषों ने जन्म लेकर पूरे देश को सही राह दिखाई। सीएम ने कहा कि हमें इस बात पर गर्व है कि ऐसे लोग हमारे बीच रहे और वे हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे।

Advertisement

अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही बापू को सच्ची श्रद्धांजलि

सीएम ने आगे कहा कि महात्मा गांधी के विचार और उनका जीवन दर्शन आने वाली पीढ़ियों को भी रास्ता दिखाता रहेगा। उनकी सोच सिर्फ इतिहास की किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि आज के दौर में भी उतनी ही जरूरी है। राज्य सरकार बापू के दिखाए रास्ते पर चलकर समाज के सबसे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की भलाई और विकास के लिए पूरी ईमानदारी से जुटी है।

कार्यक्रम में सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद महुआ माजी और विधायक कल्पना सोरेन समेत कई नेता और जिले के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने बारी-बारी से बापू की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें : सीएम आवास में विदा हुए अनुसेवक अंगद महतो, सीएम हेमंत बोले- हमेशा रहें स्वस्थ और खुशहाल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगंगा के उफान से रेल ट्रैक पर संकट, पाकुड़ में लगातार पांचवें दिन थमे पहिये
Next Article वारदात से पहले दबोचा गया कुख्यात अनुप बंगाली, देसी कट्टा जब्त

Related Posts

झारखंड

रामगढ़ में भक्ति का महाकुंभ 4 अक्टूबर से, वृंदावन के आचार्य मृदुल कृष्ण सुनाएंगे भागवत कथा

October 2, 2026
Headlines

वारदात से पहले दबोचा गया कुख्यात अनुप बंगाली, देसी कट्टा जब्त

October 2, 2026
Headlines

गंगा के उफान से रेल ट्रैक पर संकट, पाकुड़ में लगातार पांचवें दिन थमे पहिये

October 2, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रामगढ़ में भक्ति का महाकुंभ 4 अक्टूबर से, वृंदावन के आचार्य मृदुल कृष्ण सुनाएंगे भागवत कथा

October 2, 2026

वारदात से पहले दबोचा गया कुख्यात अनुप बंगाली, देसी कट्टा जब्त

October 2, 2026

जयंती पर याद किये गये ‘बापू’, गवर्नर और सीएम ने दी श्रद्धांजलि

October 2, 2026

गंगा के उफान से रेल ट्रैक पर संकट, पाकुड़ में लगातार पांचवें दिन थमे पहिये

October 2, 2026

बिजली कट का झंझट खत्म, बिल की नो टेंशन… RMC अब पूरी तरह सौर ऊर्जा पर शिफ्ट

October 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.