Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 09:59 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » SDM की रेड में गैस कालाबाजारी का खुलासा, 250 सिलेंडर जब्त… देखें वीडियो
Headlines

SDM की रेड में गैस कालाबाजारी का खुलासा, 250 सिलेंडर जब्त… देखें वीडियो

April 17, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : चुटिया थाना क्षेत्र के साईं कॉलोनी, अपर चुटिया के सामने गुरुवार देर रात गैस की कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। इस पूरी छापेमारी का नेतृत्व सदर एसडीएम कुमार रजत ने किया। एसडीएम की अगुवाई में जिला प्रशासन और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी कर करीब 250 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में खलबली मच गई। खबर लिखे जाने तक छापेमारी और जांच की कार्रवाई जारी थी।

एसडीएम कुमार रजत ने खुद संभाली कमान

बताया जा रहा है कि प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग जरूरत के समय गैस सिलेंडर जमा कर मुनाफा कमाने के लिए महंगे दामों पर बेच रहे हैं। जैसे ही गुप्त सूचना मिली, सदर एसडीएम कुमार रजत ने बिना देर किए कार्रवाई का फैसला लिया और तुरंत टीम बनाकर बताए गए लोकेशन पर पहुंच गए। एसडीएम ने छापेमारी के दौरान पूरे परिसर की तलाशी खुद की निगरानी में करवाई और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी हालत में दोषियों को छोड़ा नहीं जाए।

गुप्त सूचना पर देर रात हुई छापेमारी

गुरुवार की देर रात प्रशासन और पुलिस की टीम ने चुपचाप इलाके को घेर लिया और फिर छापेमारी शुरू की। तलाशी के दौरान एक जगह पर बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर अवैध रूप से जमा मिले। जब टीम ने सिलेंडरों की गिनती शुरू की तो मामला और गंभीर नजर आया। मौके से भारी मात्रा में सिलेंडर बरामद होने के बाद तुरंत जब्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

250 से ज्यादा सिलेंडर जब्त, जांच जारी

छापेमारी के दौरान टीम ने 250 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त किए। अधिकारियों का कहना है कि यह सिलेंडर घरेलू उपयोग के लिए नहीं बल्कि कालाबाजारी के लिए जमा किए गए थे। एसडीएम कुमार रजत ने जब्ती के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि सिलेंडरों की संख्या, किस कंपनी के हैं और कहां से लाए गए, इसकी पूरी जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाए।

https://newssamvad.com/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260416-WA0034.mp4

दो लोग हिरासत में, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है कि सिलेंडर कहां से आए, किसके लिए रखे गए थे और इनकी सप्लाई किस इलाके में की जा रही थी। प्रशासन को आशंका है कि इसके पीछे एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है, जो लंबे समय से गैस की अवैध खरीद-बिक्री में शामिल हो सकता है।

मौके पर सिटी डीएसपी समेत कई अधिकारी रहे मौजूद

इस कार्रवाई में सिटी डीएसपी वेंकटेश रमन समेत पुलिस और प्रशासन के कई पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। टीम ने पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत कर दी थी ताकि कोई भाग न सके और जांच में बाधा न पहुंचे।

एसडीएम ने कहा, जरूरत की चीजों की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं

छापेमारी के दौरान एसडीएम कुमार रजत ने साफ शब्दों में कहा कि गैस जैसी जरूरी चीजों की कालाबाजारी करना गंभीर अपराध है। ऐसे लोग जो आपदा या जरूरत के समय जनता को परेशान कर मुनाफा कमाते हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और पूरे नेटवर्क की पहचान कर आगे कार्रवाई की जाए।

जांच के बाद दर्ज होगा केस, हो सकती है और गिरफ्तारी

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, सिलेंडरों की गिनती और जांच पूरी होने के बाद संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा। यदि जांच में यह बात सामने आती है कि गैस एजेंसी या किसी सप्लाई चैन से सिलेंडर अवैध तरीके से निकाले गए हैं, तो उन पर भी कार्रवाई तय मानी जा रही है। फिलहाल एसडीएम कुमार रजत के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें : हेसला प्लांट हादसा : इलाज के बीच जिंदगी हार गया एक और मजदूर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसिरदर्द के पीछे छुपा हो सकता है माइग्रेन, ऐसे करें पहचान
Next Article राशिफल @ 17 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

बिहार

ऊंची छलांग से नाप डाला जापान, झटका गोल्ड मेडल, CDPO शैलेश को CM सम्राट ने नवाजा

October 29, 2026
बिहार

गंगा जल संधि पर पटना में मंथन कल, केंद्र के सामने मजबूती से पक्ष रखेगा बिहार

October 29, 2026
बिहार

मंत्री विजय सिन्हा का ऐलान- अब ‘जॉब सीकर’ नहीं ‘जॉब प्रोवाइडर’ बनेंगे बिहार के कृषि छात्र

October 29, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ऊंची छलांग से नाप डाला जापान, झटका गोल्ड मेडल, CDPO शैलेश को CM सम्राट ने नवाजा

October 29, 2026

बिहार के 38 जिलों में ‘स्टार्टअप बैंक कनेक्ट’, युवाओं ने सीखे बिना गारंटी लोन पाने के तरीके

October 29, 2026

गंगा जल संधि पर पटना में मंथन कल, केंद्र के सामने मजबूती से पक्ष रखेगा बिहार

October 29, 2026

मंत्री विजय सिन्हा का ऐलान- अब ‘जॉब सीकर’ नहीं ‘जॉब प्रोवाइडर’ बनेंगे बिहार के कृषि छात्र

October 29, 2026

आरा की बहू अमरीन की दिल्ली में हुंकार- ‘मेड इन इंडिया’ के जगह गर्व से लिखें ‘मेड इन भारत’

October 29, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.