Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 04:54 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गया में उद्योगों की नई जमीन तैयार, सीएम सम्राट बता गये रोडमैप
Headlines

गया में उद्योगों की नई जमीन तैयार, सीएम सम्राट बता गये रोडमैप

August 17, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : गया में प्रस्तावित IMC यानी इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर को अब रफ्तार देने की तैयारी है। सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि क्लस्टर के लिए जरूरी सड़क और पानी की व्यवस्था वर्ष 2027 से पहले पूरी कर ली जाएगी। सोन नदी का पानी फल्गू नदी तक पहुंचाने की योजना पर भी काम चल रहा है। इसके लिए करीब 9 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जाएगी और करीब 22 किलोमीटर नहर की खुदाई होगी। सरकार का कहना है कि यह काम पूरा होने के बाद गया में पानी की उपलब्धता को लेकर बड़ी परेशानी नहीं रहेगी। सीएम सम्राट चौधरी सोमवार को नई दिल्ली के अशोका होटल में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट (NICDIT) की शीर्ष मॉनिटरिंग अथॉरिटी की तीसरी बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। बैठक में बिहार की औद्योगिक, आधारभूत संरचना और पर्यटन से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

Advertisement

एक सप्ताह में मिलेगी जमीन की रिपोर्ट

बैठक में गया IMC परियोजना को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि जमीन से संबंधित रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद परियोजना के दूसरे कामों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। सरकार का जोर इस बात पर है कि उद्योगों के लिए जरूरी बुनियादी सुविधाएं पहले से तैयार रहें, ताकि क्लस्टर में काम शुरू होने पर कंपनियों को सड़क और पानी जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि IMC क्षेत्र में सड़क और जलापूर्ति से जुड़े काम 2027 से पहले पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है। गया में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ने के साथ रोजगार और कारोबार के अवसर भी बढ़ने की उम्मीद है।

सोन का पानी फल्गू तक आएगा

गया में पानी की जरूरत को देखते हुए सोन नदी को फल्गू नदी से जोड़ने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसके तहत करीब 9 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने के साथ 22 किलोमीटर नहर की खुदाई की जाएगी। सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि दोनों नदियों को जोड़ने की यह योजना पूरी होने के बाद गया क्षेत्र में पानी की उपलब्धता को लेकर दिक्कत नहीं होगी। इस योजना को गया के औद्योगिक विकास के साथ पर्यटन के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। गया और बोधगया में बड़ी संख्या में देश-विदेश से लोग आते हैं। ऐसे में पानी और सड़क जैसी सुविधाओं में सुधार का सीधा फायदा स्थानीय लोगों और कारोबारियों को भी मिल सकता है।

दरभंगा-मुजफ्फरपुर की योजनाएं भी जल्द होंगी पूरी

बैठक में दरभंगा और मुजफ्फरपुर में ‘भव्या’ योजना के तहत प्रस्तावित परियोजनाओं की भी समीक्षा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से जुड़े काम को एक महीने के भीतर पूरा करने की दिशा में कार्रवाई तेज की जा रही है। सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में उद्योग के साथ धार्मिक और बौद्ध पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। विष्णुपद मंदिर और बोधगया कॉरिडोर के काम को भी जल्द पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि वे इन सभी योजनाओं की लगातार समीक्षा कर रहे हैं और अधिकारियों को तय समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार का कहना है कि उद्योग, सड़क, पानी और पर्यटन से जुड़ी योजनाओं को समय पर पूरा करने से बिहार में निवेश के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। बैठक में विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, उद्योग विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : छात्रों की शिकायत पर अब सीधे सरकार की नजर, CM सम्राट ने किया तगड़ा उपाय

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleछात्रों की शिकायत पर अब सीधे सरकार की नजर, CM सम्राट ने किया तगड़ा उपाय
Next Article मंत्री दीपिका का ऐलान- पेपर लीक करने वाले कितने भी ताकतवर हों, बख्शेगी नहीं सरकार

Related Posts

जॉब/एजुकेशन

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026
जॉब/एजुकेशन

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026
बिहार

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026

राशिफल @ 07 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 7, 2026

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.