Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 12 October, 2026 • 02:10 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जेनेलिया ने खास अंदाज में दिया पति देशमुख को जन्मदिन की बधाई
Headlines

जेनेलिया ने खास अंदाज में दिया पति देशमुख को जन्मदिन की बधाई

December 17, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने अपने पति अभिनेता रितेश देशमुख को खूबसूरत अंदाज में 41वें जन्मदिन की बधाई दी है। इस मौके पर जेनेलिया ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें रितेश अपने दोनों बच्चों और पत्नी जेनेलिया के साथ है। इस तस्वीर के कैप्शन में जेनेलिया ने लिखा-‘हमेशा मेरे साथ रहने वाले मेरा प्यार…जब तुम 100 साल के हो जाओगे मैं तब भी तुमसे यही बात कहूंगी जो मैं अभी कह रही हूं। तुम मेरा आज और आने वाला कल हो। जन्मदिन की बधाई प्यार…हमेशा तुम्हारी।’

जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल में से एक है। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ के सेट पर हुई थी। दोनों इस फिल्म में मुख्य भूमिका में थे। फिलहाल जेनेलिया काफी समय से फिल्मों से दूर है। वहीं रितेश हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘हॉउसफुल 4’ और ‘मराजावां’ में अहम भूमिका में नजर आये थे।
रितेश के जन्मदिन पर कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी उन्हें बधाई दी हैं। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लिखा-‘जन्मदिन की बधाई रितेश! धन्यवाद मुझे हमेशा हंसाने के लिए।आप बहुत पावरफुल है भाई। आपको बहुत सारा प्यार!’

फिल्म प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने ट्वीट किया-‘जन्मदिन की शुभकामनाएं रितेश, आने वाला साल आपके लिए शानदार रहें!’

अभिनेता आफताब शिवदासनी ने भी ट्विटर पर एक फनी फोटो शेयर करते हुए लिखा-‘जन्मदिन की बधाई मेरे प्यारे रितेश, आपका जन्मदिन इस तस्वीर के रूप में बहुत सुंदर हो सकता है,
बहुत सारा प्यार।’

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में आई फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ से की थी। इसके बाद रितेश ने एक के बाद एक कई हिट फिल्मोंं में अभिनय किया, जिसमें मस्ती, क्या कूल है हम, बल्फमास्टर, मालामाल वीकली, अपना सपना मनी मनी, हे बेबी, धमाल, हमशक्ल आदि शामिल है। रितेश सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैन फ्लोइंग की संख्या लाखों में है। रितेश अगले साल टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म ‘बागी 3’ में नजर आएंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’, कल आएगा फिल्म का ट्रेलर
Next Article रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर ‘गली बॉय’ ऑस्कर की दौड़ से बाहर

Related Posts

Headlines

राजधानी में रात के सन्नाटे में फायरिंग, पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

October 12, 2026
Headlines

पश्चिम चंपारण हादसे पर सीएम सम्राट का ऐलान- मृत बच्चों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख, घायलों का इलाज मुफ्त

October 11, 2026
Headlines

बिहार में सड़कों पर स्कूटी सवार ‘पुलिस दीदी’ का पहरा, महीनेभर में 790 मनचलों पर कसी नकेल

October 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 12, 2026

राजधानी में रात के सन्नाटे में फायरिंग, पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

October 12, 2026

पश्चिम चंपारण हादसे पर सीएम सम्राट का ऐलान- मृत बच्चों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख, घायलों का इलाज मुफ्त

October 11, 2026

ऊर्जा सचिव और MD ने पटना में पंडालों का लिया जायजा, बोले- सुरक्षा से समझौता नहीं

October 11, 2026

काले हीरे की चमक से रोशन हुए खेत-खलिहान, CCL को दिल्ली में मिले 3 नेशनल अवॉर्ड

October 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.