Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 10:09 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » घाटशिला उपचुनाव राज्य को दलालों और माफियाओं से बचाने का चुनाव : बाबूलाल
Headlines

घाटशिला उपचुनाव राज्य को दलालों और माफियाओं से बचाने का चुनाव : बाबूलाल

October 12, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बाबूलाल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Jamshedpur : जमशेदपुर के गुड़ाबांदा में रविवार का दिन राजनीतिक उबाल में बदल गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के गुड़ाबांदा मैदान में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व विधायक राम कुमार पाहन सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। मरांडी ने मंच से भावुक होते हुए कहा, “यह उपचुनाव झारखंड को बचाने का चुनाव है। जनता अब तय करेगी कि राज्य में दलाल, बिचौलिए और माफियाओं का राज चलेगा या विकास और न्याय का।”

भ्रष्टाचार और विकास की ठप तस्वीर

मरांडी ने हेमंत सरकार पर आरोप लगाया कि आदिवासियों और मूलवासियों के हित में कोई काम नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है और विकास कार्य ठप्प हैं। उन्होंने गरीब जनता की तकलीफ का उदाहरण देते हुए कहा, “जनता अपने घर के लिए बालू तक नहीं पा रही। हमारी सरकार के समय बालू फ्री था, लेकिन अब बालू घाटों को दलालों और बिचौलियों के हवाले कर दिया गया है। यदि कोई गरीब नदी से बालू उठाता है तो पुलिस उसे पकड़ लेती है।”

आबादी में बदलाव और रोहिंग्या घुसपैठ

मरांडी ने राज्य की डेमोग्राफी पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की आबादी 1951 में 36% थी, जो घटकर 26% हो गई है। सनातनी हिंदू 88% से घटकर 81% हो गए हैं, जबकि मुस्लिम आबादी 8.9% से बढ़कर 14.3% हो गई है। उनका आरोप था कि यह केवल प्राकृतिक वृद्धि नहीं बल्कि बांग्लादेशी रोहिंग्या घुसपैठियों के कारण हुआ है, जिसे सरकार संरक्षण दे रही है।

राज्य की माटी, रोटी और बेटियों की सुरक्षा का संदेश

मरांडी ने अपने भाषण में कार्यकर्ताओं से राज्य की माटी, रोटी और बेटियों को बचाने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा, “चाकुलिया के गांव में पहले मुस्लिम आबादी शून्य थी, लेकिन अब वहां भी मुस्लिम आधार कार्ड बनवाए जा रहे हैं। यह एक सुनियोजित षड्यंत्र है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसे रोकें।”

उम्मीद और संकल्प

सम्मेलन के अंत में मरांडी ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि आगामी उपचुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प पूरा करें। उन्होंने कहा, “आज का दिन सिर्फ चुनाव नहीं, यह झारखंड को भ्रष्टाचार और माफियाओं से बचाने का दिन है।”

इसे भी पढ़ें : घाटशिला उपचुनाव की तैयारी तेज : हर बूथ बनेगा मॉडल, घर बैठे डाल सकेंगे वोट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleघाटशिला उपचुनाव की तैयारी तेज : हर बूथ बनेगा मॉडल, घर बैठे डाल सकेंगे वोट
Next Article नहीं रहीं झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय की मां

Related Posts

Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Headlines

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.