Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 1 November, 2026 • 07:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रांची से सटे इस गांव में भोरे-भोर चली गोलियां, मची खलबली
Headlines

रांची से सटे इस गांव में भोरे-भोर चली गोलियां, मची खलबली

April 9, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi :  मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के मुंडाधौड़ा गांव में गुरुवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब अज्ञात अपराधियों ने एक घर को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना सुबह करीब 6:05 बजे की बताई जा रही है। गोली चलने की आवाज सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के मारे घरों से बाहर निकलने से बचते रहे।

दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे अपराधी

ग्रामीणों के मुताबिक, अपराधी दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव में आए थे। उन्होंने गांव निवासी नसीम खान के घर के बाहर रुककर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों ने करीब चार राउंड गोली चलाई और इसके बाद तेजी से मौके से भाग निकले। फायरिंग इतनी अचानक हुई कि घर के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही अपराधी फरार हो गए।

धमकी देकर भागे बदमाश, रंगदारी का शक

घटना के दौरान अपराधियों ने कथित रूप से धमकी भी दी। लोगों का कहना है कि अपराधियों ने कहा कि “पैसा नहीं दोगे तो इसी तरह होता रहेगा”। इस धमकी के बाद गांव में यह चर्चा तेज हो गई कि मामला रंगदारी मांगने से जुड़ा हो सकता है। हालांकि पुलिस अभी हर पहलू से जांच कर रही है और किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।

पीड़ित नसीम खान बोले, किसी से दुश्मनी नहीं

पीड़ित नसीम खान ने बताया कि वे ड्राइवर का काम करते हैं और उनकी जानकारी में किसी से कोई बड़ा विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि अचानक हुई इस घटना से उनका परिवार काफी डर गया है। बच्चों और महिलाओं में भय का माहौल है। नसीम खान ने पुलिस से मांग की है कि अपराधियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाए।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी धनंजय बैठा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने गांव में अपराधियों के आने और भागने के रास्ते की भी जानकारी जुटाई है। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अपराधी कौन थे और वे किस मकसद से फायरिंग करने पहुंचे थे।

कोई घायल नहीं, लेकिन गांव में दहशत

इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन सुबह-सुबह हुई गोलीबारी से पूरे गांव में डर बैठ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इस तरह खुलेआम फायरिंग होगी तो लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करेंगे।

पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। इसमें रंगदारी, पुरानी रंजिश और व्यक्तिगत विवाद जैसे सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : रिम्स जमीन घोटाला : ACB ने चार को भेजा जेल, अब 16 अफसर-कर्मियों पर शिकंजा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरिम्स जमीन घोटाला : ACB ने चार को भेजा जेल, अब 16 अफसर-कर्मियों पर शिकंजा
Next Article मधुबनी में युवक की गोली मा’रकर ह’त्या, हाल ही छूटा था जेल से

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 01 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 1, 2026
झारखंड

जेसोवा मेला : दिन में सुकून की धूप, शाम ढलते ही रोशनी के समंदर में डूबा मोरहाबादी

October 31, 2026
बिहार

बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 KW तक जमीन-मकान की नाप-जोख बंद

October 31, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 01 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 1, 2026

जेसोवा मेला : दिन में सुकून की धूप, शाम ढलते ही रोशनी के समंदर में डूबा मोरहाबादी

October 31, 2026

बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 KW तक जमीन-मकान की नाप-जोख बंद

October 31, 2026

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026

बिहार के युवाओं को हुनरमंद बनाने की नई पहल, 1609 केंद्रों पर शुरू होगी ‘डिजिटल मित्र’ ट्रेनिंग

October 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.