Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 17 September, 2026 • 06:32 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » “हंसगुल्ले तीखे हैं!”… नाम और कलेवर पढ़ने को कर देगा मजबूर
Headlines

“हंसगुल्ले तीखे हैं!”… नाम और कलेवर पढ़ने को कर देगा मजबूर

June 1, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
हंसगुल्ले
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड की नई नवेली व्यंग्य लेखिका “डॉक्टर आकांक्षा चौधरी” के व्यंग्य आलेख की पुस्तक “हंसगुल्ले तीखे हैं!” का विधायक सरयू राय के हाथों विमोचन हुआ। साहित्य के दिग्गज हस्ताक्षरों के साथ जदयू के विधायक सरयू राय ने पुस्तक का लोकार्पण करते हुए कहा कि “इस पुस्तक को हाथ में लेने के बाद ही इसके रोचक नाम और कलेवर ने मुझे दस सालों बाद पुनः पढने को मजबूर कर दिया, इसी से समझा जा सकता है कि यह पुस्तक कितनी रोचक और पठनीय है।” इसके अलावा उन्होंने इस पुस्तक के बारे में काफी कुछ कहा और व्यंग्य की समाज में सराहनीय भूमिका के बारे में बातें की। किताब का विमोचन कार्यक्रम राजधानी रांची के प्रेस क्लब में आयोजित की गयी थी।

व्यंग्य विधा की नई हस्ताक्षर होने वाली हैं डॉ आकांक्षा

झारखंड के जाने-माने व्यंग्यकार पूर्व हिंदी प्राध्यापक डॉ अशोक प्रियदर्शी ने कहा कि पुस्तक की लेखिका डॉ आकांक्षा चौधरी से आस बंधी है कि व्यंग्य में और अच्छी रचनाएं आने वाले समय में हिंदी साहित्य को मिलेंगी। मैथिली साहित्य में साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त सियाराम झा सरस ने पुस्तक और लेखन के दमदार और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुतीकरण की चर्चा की। उन्होंने यह भी कहा कि हास्य के नाम पर जो कुछ भौंडी कृतियां होती हैं, उसमें और तीखे सटीक कटाक्ष में जो फर्क होता है, वह इस पुस्तक में है। अनिता रश्मि ने कहा कि डॉ आकांक्षा चौधरी आने वाले दिनों में हिंदी साहित्य जगत की व्यंग्य विधा की नई हस्ताक्षर होने वाली हैं। जितना उनके लिखने का तरीका स्पष्ट है, उतना ही बेबाक उनका व्यंग्य है।

auto

पद्मश्री डॉ उषाकिरण खां से मिली प्रेरणा : डॉ आकांक्षा

लेखिका डॉ आकांक्षा चौधरी ने बताया कि पद्मश्री डॉ उषाकिरण खां ने उन्हें प्रेरणा दी थी कि कटाक्ष और व्यंग्य की तीव्रता से समाज का भेदन किया जाए और समाज को नई दिशा देने की चेष्टा की जाए, तभी आपके शिक्षित होने का फायदा है। शिक्षित व्यक्ति का यह कर्तव्य बनता है कि वह अपने समाज को सशक्त बनाने में अपना योगदान दे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यह पुस्तक तैयार की गई है।

इन दिग्गजों ने की शिरकत

समारोह का संचालन राजीव थेपड़ा ने किया। उन्होंने पुस्तक की आद्योपांत समीक्षा भी लेखिका को भेंट की। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ करुणा झा (स्त्री रोग विशेषज्ञ) डॉ अनिल कुमार (पूर्व डायरेक्टर मेकॉन व मनोचिकित्सक), डॉ संदीप अग्रवाल (सर्जन रिम्स) डॉ ओमप्रकाश (मैक्जिलोफेशियल सर्जन), सुषमा कुमारी, डॉ साक्षी शर्मा, डॉ अनंत ज्योति मौजूद थे। डॉ धर्मवीर सिंह ने विधायक सरयू राय को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आरंभ शैलेंद्र कुमार पाठक के द्वारा सरस्वती वंदना एवं गणेश वंदना से किया गया। स्वागत वक्तव्य शहर की जानी-मानी समाज सेविका एवं साहित्यकार राजश्री जयंती ने तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रीता झा अरविंद ने किया।

ये रहे मौजूद

समारोह में वासुदेव प्रसाद, डॉ सुरेंद्र कौर नीलम, रेणु झा, कुमार वृजेंद्र, राकेश रमन, नीरज नीर, पुष्पेंद्र कुमार, रश्मि शर्मा संगीता कुजारा टॉक, सत्या शर्मा कीर्ति, प्रतिभा सिंह, आलोका कुजूर, खुशबू बरनवाल, सदानंद प्रसाद यादव, संगीता यादव, सुनीता अग्रवाल, संध्या चौधरी, सोनल थेपड़ा इत्यादि के अलावा शहर के अन्य बहुत सारे गणमान्य साहित्यकार उपस्थित हुए।

इसे भी पढ़ें : बाबूलाल मरांडी का आदिवासियों से प्रेम महज छलावा : सुप्रियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 02 जून 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article “तीन महीने बाद नहीं सुनूंगा कि भुगतान मयंक को दे दिया था”… कुख्यात सुजीत सिन्हा का पोस्ट वायरल

Related Posts

Headlines

ग्रेटर नोएडा में बिहार का जलवा, दुनिया की दिग्गज कंपनियों के सामने पेश की औद्योगिक ताकत

September 17, 2026
Headlines

पुलिस के सामने नतमस्तक हुआ लाल गलियारे के आतंक का ‘आकाश’, 2.20 करोड़ का था इनामी

September 17, 2026
Headlines

हवाई सर्वे के बाद ग्राउंड जीरो पर उतरे सीएम और शिवराज, बोले- देंगे नुकसान का पाई-पाई मुआवजा

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ग्रेटर नोएडा में बिहार का जलवा, दुनिया की दिग्गज कंपनियों के सामने पेश की औद्योगिक ताकत

September 17, 2026

पुलिस के सामने नतमस्तक हुआ लाल गलियारे के आतंक का ‘आकाश’, 2.20 करोड़ का था इनामी

September 17, 2026

राशिफल @ 17 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 17, 2026

बिहटा एयरपोर्ट की राह से हटेंगे सारे रोड़े, गृह सचिव दिये तुरंत एक्शन के निर्देश

September 16, 2026

वजन घटने के साथ तेज धड़कन और ज्यादा पसीना, कहीं इस बात का खतरा तो नहीं

September 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.