Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 05:03 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»बड़ी खबर: लखीमपुर जाने की कोशिश में पुलिस हिरासत में प्रियंका वाड्रा
Headlines

बड़ी खबर: लखीमपुर जाने की कोशिश में पुलिस हिरासत में प्रियंका वाड्रा

October 4, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जा रहीं प्रियंका गांधी को सोमवार सुबह लगभग 5.30 बजे पुलिस ने सीतापुर में हिरासत में ले लिया. इस दौरान प्रियंका गांधी और पुलिसवालों के बीच लंबी कहासुनी भी हुई. प्रियंका गांधी ने पुलिसवालों को कहा कि वह सभी कानून जानती हैं और पुलिस उन्हें ऐसे ही बिना वारंट के नहीं पकड़ सकती.

प्रियंका ने उन्हें रोकने वाले पुलिस अफसर सी ओ बिसवां यादवेंद्र यादव व महिला दरोगा मधु यादव से बहस की. उनपर जबरन घसीटने के आरोप लगाए. उन्होंने कहा महिला से बात करना सीखो.

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया इलाके में रविवार को हिंसक झड़प हुई थी. वहां चार किसान मारे गए थे, आरोप है कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे ने उन किसानों पर कार चढ़ाई थी. इसके बाद माहौल खराब हुआ और चार बीजेपी कार्यकर्ता भी मारे गए. रविवार शाम से माहौल गर्माया हुआ है. विपक्षी नेता लखीमपुर खीरी जाकर किसानों से मिलना चाहते हैं.

 

ये रौद्र रूप है नारी का, दहन करेगी अहंकार।

यूपी की सड़कें भाजपा के घटियापन की गवाह बनी है।@priyankagandhi जी और @DeependerSHooda जी के साथ भाजपा की गुलाम पुलिस का रवैया अमानवीयता की हद है।

किसान को न्याय तो हम दिलाकर रहेंगे।#PriyankaGandhiwithFarmers#लखीमपुर_किसान_नरसंहार pic.twitter.com/fwIfq1rn4f

— Congress (@INCIndia) October 4, 2021

लखीमपुर खीरी पहुंचने से पहले ही अब प्रियंका गांधी को सुबह लगभग 5:30 बजे हरगांव थाना क्षेत्र इलाके में हिरासत में ले लिया गया. रात 12:00 से लेकर सुबह 5:30 तक प्रियंका और प्रशासन में लुका-छुपी का खेल चला था. प्रियंका को फिलहाल पुलिसवाले सेकंड बटालियन गेस्ट हाउस में ले गए हैं.

पुलिसवालों को प्रियंका ने फटकारा

सीतापुर का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें प्रियंका गांधी पुलिसवालों को फटकार रही हैं. उन्होंने कहा, ‘जिस तरह आपने मुझे धक्का मारा, जबरन ले जाने की कोशिश की वह फिजिकल असॉल्ट, किडनैप की कोशिश, किडनैप की धाराओं में आता है. मैं सब समझती हूं, छूकर दिखाओ मुझे. जाकर अपने अफसरों से, मंत्रियों ने वारंट लाओ, ऑर्डर लाओ.’ प्रियंका आगे कहती हैं, ‘अरेस्ट के लिए महिलाओं (महिला पुलिसकर्मी) को आगे मत करो. महिलाओं से बात करना सीखो.’

हिरासत की खबर पर धरने पर बैठे कांग्रेसी

पुलिस द्वारा प्रियंका वाड्रा को लखीमपुर जाने की कोशिश में हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें सीतापुर के सेकेंड बटालियन में लाया गया। उनके आने की जानकारी मिलते ही कांग्रेसियों का पहुंचना शुरू हो गया। पूर्व जिला अध्यक्ष विनीत दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता सेकेंड बटालियन गेट के बाहर धरने पर बैठकर नारेबाजी कर रहे थे।

प्रियंका के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू, एमएलसी दीपक सिंह सहित अन्य कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी हिरासत में लिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यहां से इन्हें वापस लखनऊ भेज दिया जाएगा। समाचार भेजे जाने तक प्रियंका वाड्रा सहित अन्य कई बड़े कांग्रेसी सीतापुर के सेकेंड बटालियन में ही थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलाइन पोल के संपर्क में आने से एक भैस की मौत
Next Article ड्रग्स केस में आर्यन खान के गिरफ़्तारी के बाद शाहरुख से मिलने मन्नत पहुंचे सलमान खान

Related Posts

Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.