Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 08:49 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ड्रग्स केस में आर्यन खान के गिरफ़्तारी के बाद शाहरुख से मिलने मन्नत पहुंचे सलमान खान
Headlines

ड्रग्स केस में आर्यन खान के गिरफ़्तारी के बाद शाहरुख से मिलने मन्नत पहुंचे सलमान खान

October 4, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

मुंबई। ड्रग्स केस में गिरफ्तार हो चुके आर्यन खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं. शाहरुख खान भी लगातार अपने बेटे के केस की हर अपडेट ले रहे हैं.अब खबर है कि इस मुश्किल समय में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, शाहरुख से मिलने आए हैं. मुलाकात क्यों की गई, ये साफ नहीं है, लेकिन अटकलों का दौर शुरू हो चुका है.

सलमान की शाहरुख से मुलाकात

auto

सोशल मीडिया पर सलमान खान की गाड़ी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. वे शाहरुख खान के बंगले पर उनसे मिलने आए हैं. देर रात हुई इस मुलाकात को लेकर फैन्स के मन में कई सवाल उठने लगे हैं. अब क्योंकि इस समय किंग खान का परिवार अलग ही तनाव में है, ऐसे में कहा जा रहा है कि सलमान अपने दोस्त की हिम्मत बढ़ाने गए हैं. सोशल मीडिया पर कई तरह की कयासबाजी की जा रही है, लेकिन दोनों एक्टर में से किसी ने भी इस मुलाकात पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

वैसे सलमन, शाहरुख के करीबी दोस्त माने जाते हैं. सोशल मीडिया पर तो उनका बॉन्ड मजबूत दिखाई पड़ता ही है, ऑन स्क्रीन पर भी दोनों की जोड़ी को भरपूर प्यार मिलता है. ऐसे में सलमान की इस लेटेस्ट मुलाकात को फैन्स उनकी शाहरुख संग ‘गहरी दोस्ती’ से जोड़ रहे हैं. सभी को लग रहा है कि मुश्किल समय में सलमान, शाहरुख का सपोर्ट करने आए हैं.

ड्रग्स केस में क्या चल रहा है?

ड्रग्स केस की बात करें तो आज एनसीबी ने पूछताछ के बाद आर्यन खान को गिरफ्तार कर लिया. जांच में खुलासा हुआ है कि आर्यन के ड्रग पैडलर्स संग कनेक्शन थे. वे वाट्स एप के जरिए उनसे बात किया करते थे. जब एनसीबी ने आर्यन के फोन को खंगाला, तब उन्हें कई पुख्ता सबूत हाथ लग गए. फिर उन्हीं सबूतों के आधार पर आर्यन के सामने कई सवाल दागे गए और एक्टर के बेटे के लिए जवाब देना मुश्किल हो गया. अभी के लिए दूसरे आरोपियों संग आर्यन को भी एक दिन की एनसीबी कस्टडी में भेज दिया गया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबड़ी खबर: लखीमपुर जाने की कोशिश में पुलिस हिरासत में प्रियंका वाड्रा
Next Article विधायक कोचे मुण्डा ने किया गोविंदपुर में अस्पताल के लिए स्थल निरीक्षण

Related Posts

Headlines

ग्राउंड जीरो पर उद्योग सचिव, IMC गया के निर्माण कार्यों में ढिलाई पर लगाई क्लास

September 13, 2026
Headlines

सुरसंड मुखिया संघ अध्यक्ष से मांगी रंगदारी, पुलिस ने तीन को दबोचा

September 13, 2026
Headlines

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ग्राउंड जीरो पर उद्योग सचिव, IMC गया के निर्माण कार्यों में ढिलाई पर लगाई क्लास

September 13, 2026

सुरसंड मुखिया संघ अध्यक्ष से मांगी रंगदारी, पुलिस ने तीन को दबोचा

September 13, 2026

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.