Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 09:01 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » चाची की डांट और इंसल्ट से कर बैठा बड़ा गुनाह… जानें क्या
Headlines

चाची की डांट और इंसल्ट से कर बैठा बड़ा गुनाह… जानें क्या

December 18, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
चाची
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Palamu : पलामू के हैदरनगर थाना क्षेत्र के कुकही गांव में शिक्षक दंपत्ति से लूट के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस वारदात का मास्टरमाइंड शिक्षक का अपना भतीजा निकला। पुलिस ने 27 दिन के भीतर मामले का उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 20 नवंबर की रात कुकही गांव के मुगलजान टोला में हुई थी। शिक्षक मृत्युंजय मेहता और उनकी पत्नी अनिता देवी को घर में बंधक बनाकर मारपीट की गई और लूटपाट की गई थी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल था।

क्यों रची गई लूट की साजिश

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी नीरज कुमार अपनी चाची अनिता देवी की लगातार डांट-फटकार से नाराज था। चाची उस पर नशे का आरोप लगाती थीं, अक्सर सबके सामने उसे डांटती थी और बार-बार उसका इंसल्ट करती थी। घटना वाले दिन भी उसे गांव के लोगों के सामने फटकार लगाई गई थी। इसी बात से आक्रोशित होकर नीरज ने चाचा-चाची को सबक सिखाने की योजना बनाई और अपने साथियों से इस बारे में बातचीत शुरू की।

auto

साथियों को कैसे जोड़ा गया

शुरुआत में नीरज के दोस्त ओमप्रकाश सिंह इस योजना के लिए तैयार नहीं था। बाद में ओमप्रकाश का परिचित विक्की कुमार गांव आया, जो पहले से आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। विक्की से बातचीत के दौरान लूटपाट कर गहने और नकद मिलने की बात कही गई। इसके बाद लूट की पूरी योजना बनाई गई।

छह लोगों ने मिलकर दिया वारदात को अंजाम

योजना के तहत नीरज, ओमप्रकाश, विक्की समेत कुल छह लोग शिक्षक मृत्युंजय मेहता के घर में घुसे। सभी ने मिलकर शिक्षक दंपत्ति के साथ मारपीट की और लूट की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने कैसे खोला राज

मामले की गंभीरता को देखते हुए हुसैनाबाद एसडीपीओ एस. मोहम्मद याकूब के नेतृत्व में विशेष जांच टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी और स्थानीय सूचना के आधार पर जांच शुरू की। 17 दिसंबर को सबसे पहले नीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार किया और अन्य आरोपियों के नाम बताए। उसके घर से लूटा गया एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

हथियार और गोली भी बरामद

नीरज की निशानदेही पर ओमप्रकाश सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसकी तलाशी में एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

तीसरा आरोपी पहले से जेल में

इस मामले में शामिल तीसरा आरोपी विक्की कुमार पहले ही औरंगाबाद पुलिस द्वारा किसी अन्य मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है और जेल में है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

आपराधिक इतिहास भी आया सामने

पुलिस के अनुसार, विक्की कुमार औरंगाबाद जिले के खैरा एनटीपीसी क्षेत्र के घूजा गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ बिहार में चार और छत्तीसगढ़ में एक आपराधिक मामला दर्ज है।

बाकी आरोपियों की तलाश जारी

एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि विक्की से पूछताछ के बाद लूटे गए गहनों, नकद और अन्य सामान की बरामदगी की जाएगी। घटना में शामिल तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : परती जमीन से पनपी उम्मीद और मनरेगा ने बदल दी इस परिवार की जिंदगानी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, CBSE के 124 पदों पर Vacancy
Next Article विकास के रास्ते में निजी स्वार्थ का रोड़ा, किसे रास नहीं आ रही तरक्की की आहट

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.