अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Lohardaga : लोहरदगा शहरी क्षेत्र में हाथी के आने की सूचना के बाद शुक्रवार रात को हड़कंप मच गया। लोगों ने बताया कि एक जंगली हाथी शहरी क्षेत्र के बिजली ऑफिस के पीछे देखा गया है। हाथी बिजली ऑफिस के पीछे से बिरसानगर की ओर विचरण करते हुये चला गया। इसके बाद लोग अपने-अपने घरों से लाइट बत्ती लेकर शोर मचाने लगे। लोग ऐतिहातन अपने-अपने घरों के बाहर रोशनी कर हाथी का इंतजार करते देखे गए और शहर में देर रात तक हाथी को लेकर तरह-तरह की चर्चा करते रहे। वन विभाग को भी इसकी जानकारी दी गई। वहीं लोग कौतूहलवश अपने-अपने घरों की छतों पर चढ़कर हाथी को देखने के लिए परेशान रहे। कचहरी मोड से हाथी किस्को मोड के रास्ते की ओर चला गया। इसके बाद वन विभाग के लोगों ने मशाल लेकर हाथियों को भगाया।
इसे भी पढ़ें : भाजपा के नेता बार-बार सेना का कर रहे अपमान : झामुमो
इसे भी पढ़ें : आमिर खान को बदलना पड़ा ‘सितारे जमीन पर’ का डिस्प्ले इमेज… जानें वजह
इसे भी पढ़ें : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 114 अधिकारियों को मिला प्रमोशन… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : गर्मी में बालों के पसीने से आती है बदबू, राहत पाने के प्रभावी नुस्खे जानें यहां
इसे भी पढ़ें : IPL 2025 कल से फिर शुरू, आरसीबी और केकेआर के बीच पहला मुकाबला
इसे भी पढ़ें : लातेहार के कंस्ट्रक्शन साइट पर फा’यरिंग, ‘कमांडर’ ने ली जिम्मेदारी
इसे भी पढ़ें : 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों का इलाज अब मुफ्त, कैबिनेट के अन्य फैसले जानें
इसे भी पढ़ें : अमन साहू गैंग ने ली NTPC DGM ह’त्याकांड की जिम्मेदारी, ‘कमांडर’ का धमकी भरा पोस्ट वायरल



