Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 5 May, 2026 • 07:15 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में गर्मी ने तोड़ा 46 साल पुराना रिकॉर्ड, 47.5 पहुंचा पारा
Headlines

झारखंड में गर्मी ने तोड़ा 46 साल पुराना रिकॉर्ड, 47.5 पहुंचा पारा

May 29, 2024No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
गर्मी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : भीषण गर्मी और तपती धूप से झारखंड झुलस रहा है। सूबे में गर्मी गुजरे 46 साल का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब है। चिलचिलाती तेज धूप और गर्म हवा यानी लू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हालांकि, राज्य के कुछ इलाकों में रेमल तूफान के चलते तापमान में गिरावट आई थी, लेकिन पिछले 24 घंटे में सभी जिले का पारा 3 से 8 डिग्री तक बढ़ गया है। सबसे भयंकर हालत पलामू प्रमंडल की है। कल यानी बीते मंगलवार को डाल्टनगंज का पारा 47.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गुजरे 46 साल में मई महीने का यह दूसरा सबसे अधिकतम तापमान है। इससे पहले 6 मई 1978 को अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री दर्ज हुआ था।

मौसम विभाग ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी जिलों में हीट वेव ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हीट वेव का सबसे ज्यादा खतरा चतरा, पलामू और गढ़वा में है। इन जिलों में लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 30 मई तक सुबह 11 से 4 बजे तक जरूरी हो तभी घर से निकले। हालांकि, 31 मई से राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार एक जून को झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना है।

राजधानी रांची में पिछले दो दिनों की उमस के बाद मंगलवार को भीषण गर्मी से जन-जीवन ठहर सा गया। सुबह 8 बजे से ही सूर्य की तपिश का अहसास होने लगा था। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, तापमान भी बढ़ता चला गया। दोपहर होते-होते हालात ऐसे हो गए कि मौसम विभाग का अनुमान भी फेल होने लगा। बीते कल राजधानी रांची का पारा भी 40 डिग्री पार कर गया। मौसम विभाग में रांची का पारा 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मई में यह दूसरा मौका है, जब तापमान 40 डिग्री के पार गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 31 मई को राज्य के उत्तर पश्चिमी भाग में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। जबकि इसी दिन राज्य के पूर्वी भाग में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। 1 जून को भी ऐसी ही स्थिति रह सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा के बीच रह सकती है।

इसे भी पढ़ें : विपक्षी गठबंधन के पास विकास का कोई प्लान नहीं : सुदेश महतो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइंस्टाग्राम पर इश्क, दिल्ली और असम से भागी लड़की यहां मिली इस हाल
Next Article नक्सलियों ने कंटेनर फूंका, सो रहे शख्स का क्या हुआ हाल… जानें

Related Posts

Headlines

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026
Headlines

हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

May 5, 2026
Headlines

बिहार में आंधी-बारिश और ठनका से 23 की गई जान, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

May 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026

हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

May 5, 2026

बिहार में आंधी-बारिश और ठनका से 23 की गई जान, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

May 5, 2026

राशिफल @ 05 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 5, 2026

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.