Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 01:37 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी, कोरोना से निपटने पर ध्यान दे हेमंत सरकार : अर्जुन मुंडा
Headlines

झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी, कोरोना से निपटने पर ध्यान दे हेमंत सरकार : अर्जुन मुंडा

May 8, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
NEW DELHI, JUNE 3 (UNI):-Arjun Munda taking charge as Union Minister for Tribal Affairs in New Delhi on Monday. UNI PHOTO-JA10U
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं पर ध्यान देने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि केंद्र राज्य के साथ खड़ा है, लेकिन राज्य सरकार को अपनी कमियां दूर करनी चाहिए। हेमंत सोरेन सरकार को केंद्र की सहायता लेकर वैश्विक महामारी से झारखंड की जनता को बचाने की रणनीति बनानी चाहिए। उन्होंने राजनीति से दूर रहकर कोरोना से निपटने पर राज्य सरकार को ज्यादा फोकस करने की सलाह दी।

अर्जुन मुंडा ने कहा कि एक केंद्रीय मंत्री के तौर पर वह राज्य सरकार की हरसंभव मदद करने के लिए तैयार हैं। झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड में मेडिकल सुविधाओं की भारी कमी है। न पर्याप्त क्वारंटीन सेंटर बन पाए हैं और न ही गरीबों को ठीक से राशन मिल पा रहा है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कहते हैं कि झारखंड 90 प्रतिशत केंद्र की मदद पर निर्भर है, इस सवाल पर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि केंद्र सरकार पूरी मदद कर रही है। मनरेगा मजदूरों की मजदूरी और काम के घंटे बढ़ाए हैं। झारखंड के प्रवासियों के लिए केंद्र सरकार ने स्पेशल ट्रेन चलाई। जरूरत पड़ने पर राज्य के सभी सांसद गृहमंत्री से भी मिलेंगे।

अर्जुन मुंडा ने कहा, ” मैं झारखण्ड की हेमंत सोरेन सरकार से भी आग्रह करता हूं कि इस संकट की घड़ी में हमें राजनीति से दूर रहकर आपसी सहयोग के साथ झारखंड के हितो की रक्षा करनी चाहिए। राज्य सरकार को चाहिए कि वह अपनी पूरी सरकारी मशीनरी को अपग्रेड कर कार्य कुशलता बढ़ाने के लिए प्रयास करे। हमें राज्य के आपदा प्रबंधन के साथ हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को अब और भी अधिक विकसित करना चाहिए।”

अर्जुन मुंडा ने कहा कुछ समस्याओं का समाधान राज्य सरकार को ही करना है जैसे- हॉस्पिटल की ओपीडी बंद है। टेस्टिंग के लिए पर्याप्त किट नहीं है। हॉस्पिटल में मेडिकल सुविधायों की भारी कमी है। राज्य में पर्याप्त क्वारंटीन सेंटर नहीं बन पाए हैं। गरीबों को राशन मिलने में कठिनाइयां आ रही हैं। बाहर के प्रवासी मजदूर जो झारखंड आ रहे हैं, उनकी व्यवस्था राज्य सरकार और दुरुस्त करे। राज्य सरकार प्रयास करे कि जो अव्यवस्थायें हो रही हैं उनको कैसे व्यवस्थित किया जाए। मुख्यमंत्री को खुद मॉनीटरिंग करनी चाहिए।”

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने झारखंड में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपने प्रयास के बारे में भी जानकारी दी।

उन्होंने कहा, “मैंने लॉकडाउन के दौरान झारखण्ड के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और कारोबारियों से बात कर उनकी समस्याएं जानीं। मैने अब तक झारखंड के बाहर लगभग पांच हजार जरूरतमंदों की सहायता की।”

अर्जुन मुंडा ने कहा, “झारखंड में कल-कारखाने बंद होने से कारोबारियों के सामने भी संकट है। फिर भी राज्य सरकार उनसे बिजली बिल वसूल रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से बात के दौरान सकारात्मक आश्वासन मिला है। कोविड 19 की जांच बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से भी बात की है। कुछ सरकारी अस्पतालों में ओपीडी न चलने और खाद्यान्न की समस्या पर मुख्यमंत्री से बात हुई है।”

अर्जुन मुंडा ने कहा, “मैं राज्य सरकार को अपील करता हूं कि वह इस विषय पर उचित और तार्किक कदम उठाए और केंद्र सरकार में मंत्री होने के नाते उन्हें मेरी जो सहायता चाहिए झारखंड वासियों के हित के लिए मैं सदैव तत्परता के साथ तैयार हूं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसभी फैसले पीएमओ से होते रहे तो संकट खड़ा हो जाएगा : राहुल गांधी
Next Article सुप्रीम कोर्ट ने कहा-शराब की होम डिलिवरी पर सरकार करे विचार

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.