Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 27 May, 2026 • 07:52 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हेसला प्लांट हादसा : एक और मजदूर ने तोड़ा दम, मौ’त का आंकड़ा तीन पहुंचा
Headlines

हेसला प्लांट हादसा : एक और मजदूर ने तोड़ा दम, मौ’त का आंकड़ा तीन पहुंचा

April 7, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
हेसला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : हेसला गांव स्थित झारखंड इस्पात प्लांट में हुए हादसे ने एक बार फिर सबको झकझोर दिया है। फर्नेस फटने से झुलसे एक और मजदूर की मौत हो गई है। इसके साथ ही इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या अब तीन हो चुकी है। मृतक की पहचान बृजलाल बेदिया के रूप में हुई है। उन्होंने रांची के देवकमल अस्पताल में बीती देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले अशोक बेदिया और अखिल राय की भी मौत हो चुकी है। अभी भी चार मजदूर अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।

कैसे हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि प्लांट में काम के दौरान अचानक फर्नेस फट गया। उस समय कई मजदूर वहां मौजूद थे। तेज धमाके और आग की चपेट में आकर मजदूर बुरी तरह झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

इलाज के दौरान गई जान

घायल मजदूरों को पहले स्थानीय स्तर पर इलाज दिया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर कुछ को रांची रेफर किया गया। वहीं इलाज के दौरान एक-एक कर तीन मजदूरों की मौत हो गई। बाकी चार मजदूर अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

मुआवजे को लेकर हुआ था विरोध

हादसे के बाद मजदूरों और ग्रामीणों में काफी गुस्सा था। मुआवजे और सुरक्षा को लेकर लोगों ने विरोध शुरू कर दिया था। देर रात तक प्रशासन, ग्रामीणों और प्लांट प्रबंधन के बीच बातचीत चली।

21 लाख मुआवजे पर बनी सहमति

लंबी बातचीत के बाद आखिरकार छह बिंदुओं पर सहमति बनी। इसके तहत मृतक मजदूरों के परिवार को 21 लाख रुपये मुआवजा देने का फैसला लिया गया। इसके अलावा ये बातें भी तय हुईं:

  • सभी घायलों का मुफ्त इलाज कराया जाएगा
  • इलाज के दौरान मजदूरों को पूरा वेतन मिलता रहेगा
  • सभी मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दी जाएगी
  • ईएसआईसी की सुविधा लागू की जाएगी
  • तीन महीने के अंदर प्लांट में प्रदूषण नियंत्रण के इंतजाम किए जाएंगे

इलाके में मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के घरों में चूल्हा तक नहीं जला है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते, तो शायद इतनी बड़ी घटना नहीं होती। फिलहाल प्रशासन ने जांच की बात कही है और आगे ऐसी घटना न हो, इसका भरोसा दिया है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड इस्पात प्लांट में हार्नेस ब्लास्ट, 9 मजदूर झुलसे, 7 गंभीर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
Next Article मां कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, मांगी यह दुआ

Related Posts

Headlines

झारखंड में दो रोज बाद मिलेगी गर्मी से राहत, होगी झमाझम बारिश

May 27, 2026
राशिफल

राशिफल @ 27 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 27, 2026
Headlines

एक्शन में दिखे SDM कुमार रजत, अड्डाबाजों और नशेड़ियों पर कसा शिकंजा

May 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड में दो रोज बाद मिलेगी गर्मी से राहत, होगी झमाझम बारिश

May 27, 2026

राशिफल @ 27 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 27, 2026

एक्शन में दिखे SDM कुमार रजत, अड्डाबाजों और नशेड़ियों पर कसा शिकंजा

May 26, 2026

‘अपराधियों में डर दिखना चाहिए’… SSP राकेश रंजन ने अफसरों को किया अलर्ट

May 26, 2026

बिहार के 6 धाकड़ IPS अफसर केंद्र के लिए शॉर्टलिस्ट, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

May 26, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.