Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 06:12 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
Headlines

झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

April 7, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ने जा रहा है। मौसम विभाग ने 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। वजह है साइक्लोनिक सर्कुलेशन, जिसके असर से अगले तीन दिन तक मौसम अस्थिर रहने की संभावना है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में दिन में गर्मी रहेगी, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम बदल सकता है।

आज इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, दोपहर बाद बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह समेत कई जिलों में दिन के समय गर्मी का असर रहेगा, लेकिन दोपहर के बाद तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, मेघ गर्जन, वज्रपात और मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसी को देखते हुए इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

auto

कल 17 जिलों में ऑरेंज और 7 में यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 8 अप्रैल को भी राज्य में मौसम खराब रहने की आशंका जताई है। रांची और खूंटी सहित कुल 17 जिलों में आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट रहेगा। जबकि बाकी 7 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। यानी मंगलवार को भी लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

9 अप्रैल को 13 जिलों में तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी

9 अप्रैल को भी मौसम पूरी तरह साफ नहीं होगा। इस दिन राज्य के 13 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि इन तीन दिनों के दौरान झारखंड में मौसम कभी भी अचानक बदल सकता है।

बारिश और हवा से तापमान गिरा, मौसम हुआ सुहाना

बारिश और तेज हवा के असर से झारखंड में तापमान में अच्छी गिरावट दर्ज की गई है। कई जिलों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे चला गया है।

  • लातेहार: 16 डिग्री
  • रांची: 18.7 डिग्री
  • बोकारो: 19.6 डिग्री
  • खूंटी: 19.9 डिग्री

वहीं अधिकतम तापमान भी 30 से 32 डिग्री के बीच बना हुआ है। कुछ दिन पहले जमशेदपुर में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था, लेकिन अब यह गिरकर करीब 33 डिग्री पर आ गया है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है और रात में हल्की ठंड भी महसूस हो रही है।

पिछले 24 घंटे में कहां कितनी बारिश हुई

बीते 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है।

  • खूंटी: 8 मिमी
  • लातेहार: 27 मिमी
  • मेदिनीनगर: हल्की बारिश
  • रांची, जमशेदपुर और बोकारो: छिटपुट बारिश

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक इसी तरह मौसम का उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

10 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम, गर्मी लौटने के आसार

मौसम विभाग ने बताया है कि 9 अप्रैल के बाद धीरे-धीरे मौसम साफ होने लगेगा। 10 अप्रैल से आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है।

लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि आंधी-तूफान और वज्रपात के दौरान खुले मैदान में न रहें। पेड़ के नीचे खड़े होने से बचें और खराब मौसम में अनावश्यक बाहर निकलने से बचाव करें।

इसे भी पढ़ें : यही है कुख्यात राहुल दुबे का गुर्गा सनी सिंह, एनका’उंटर स्पॉट से सामने आई तस्वीर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 07 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article हेसला प्लांट हादसा : एक और मजदूर ने तोड़ा दम, मौ’त का आंकड़ा तीन पहुंचा

Related Posts

Headlines

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026
Headlines

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026
Headlines

मायके में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर मार दी माचिस, फिर…

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026

मायके में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर मार दी माचिस, फिर…

September 13, 2026

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026

7वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, झारखंड में 772 पदों पर Vacancy

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.