Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 10 March, 2026 • 05:30 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आशिक की खातिर 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ किया हाई वोल्टेज ड्रामा… जानें
Headlines

आशिक की खातिर 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ किया हाई वोल्टेज ड्रामा… जानें

March 6, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
आशिक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Gopalganj : प्यार में लोग क्या कुछ नहीं कर गुजरते। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला शुक्रवार की सुबह गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के बनकटा जागीरदारी गांव में देखने को मिला। यहां एक लड़की अपने आशिक की रिहाई की मांग को लेकर सीधे गगनचुंबी मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। घंटों तक चले इस ड्रामे के बाद पुलिस को मजबूरन हिरासत में लिए गए युवक को हथकड़ी समेत टावर के नीचे लाना पड़ा, ताकि युवती को समझाकर नीचे उतारा जा सके।

घर से गायब हुई युवती, प्रेमी पर लगा अपहरण का आरोप

मिली जानकारी के मुताबिक बनकटा मल गांव निवासी संजय गोंड की बेटी अर्पिता कुमारी का गांव के ही पवन चौहान के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि गुरुवार की रात अर्पिता अचानक अपने घर से गायब हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो उन्होंने पवन चौहान पर शक जताया। परिवार के लोगों ने पुलिस से शिकायत करते हुए युवक पर अपहरण का आरोप लगाया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पवन चौहान को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए थाने ले आई।

Advertisement Advertisement

सुबह टावर पर दिखी युवती, गांव में मचा हड़कंप

शुक्रवार की सुबह जब गांव के कुछ लोगों की नजर बनकटा जागीरदारी में लगे मोबाइल टावर पर पड़ी तो वे चौंक गए। टावर की ऊंचाई पर अर्पिता कुमारी बैठी हुई थी। यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई। कुछ ही देर में टावर के नीचे ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोग हैरानी के साथ अर्पिता को ऊपर बैठे देख रहे थे और उसे नीचे उतरने के लिए आवाज लगा रहे थे। टावर पर बैठी युवती की एक ही मांग थी कि उसके आशिक पवन चौहान को तुरंत रिहा किया जाए और दोनों की शादी कराई जाए।

पुलिस ने अपनाया अलग तरीका

घटना की सूचना मिलते ही भोरे थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और ग्रामीणों ने युवती को काफी देर तक समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। आखिरकार पुलिस ने एक अलग तरीका अपनाया। हिरासत में लिए गए पवन चौहान को हथकड़ी लगी हालत में ही पुलिस जीप से टावर के पास लाया गया। पुलिस का मकसद था कि युवक को देखकर युवती शांत हो जाए और नीचे उतरने के लिए तैयार हो जाए।

सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश जारी

समाचार लिखे जाने तक पुलिस, प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से अर्पिता कुमारी को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश जारी थी। पुलिस का कहना है कि युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद दोनों पक्षों को बैठाकर समझाया जाएगा। इसके बाद ही आगे की कानूनी प्रक्रिया तय की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : होली में पिस्टल के दम पर गुंडई करने वाले की पुलिस ने निकाली हेकड़ी, SP क्या बता गये… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहार नहीं मानी, तीसरे प्रयास में जीती बाजी… दुमका की सुदीपा ने UPSC में पाया 41वां रैंक
Next Article 40 दिन में दूसरी बार चाईबासा पहुंचे CRPF डीजी, नक्सलियों पर बड़े वार की तैयारी

Related Posts

Headlines

रात में अकेली महिला या बुजुर्ग दिखें तो… क्या बोल गये एसपी अजय कुमार… देखें वीडियो

March 10, 2026
Headlines

जामताड़ा सिविल कोर्ट को ड्रोन बम से उड़ाने की धमकी, SP ने खुद संभाला मोर्चा

March 10, 2026
Headlines

झारखंड विधानसभा में जमकर हंगामा, मार्शल आउट

March 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रात में अकेली महिला या बुजुर्ग दिखें तो… क्या बोल गये एसपी अजय कुमार… देखें वीडियो

March 10, 2026

जामताड़ा सिविल कोर्ट को ड्रोन बम से उड़ाने की धमकी, SP ने खुद संभाला मोर्चा

March 10, 2026

झारखंड विधानसभा में जमकर हंगामा, मार्शल आउट

March 10, 2026

‘मौ’त की घाटी’ ने निगल ली दो और जिंदगी

March 10, 2026

IIT में नौकरी का शानदार मौका, गैर-शिक्षण पदों पर निकली Vacancy

March 10, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.