Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 03:03 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » खेलने निकला हिमांशु 48 घंटे बाद भी नहीं लौटा, परिवार की सांसें अटकी
Headlines

खेलने निकला हिमांशु 48 घंटे बाद भी नहीं लौटा, परिवार की सांसें अटकी

April 9, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
हिमांशु
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राजधानी रांची के दीपाटोली इलाके से एक 14 साल का किशोर पिछले 48 घंटे से लापता है। बांधगाड़ी के रहने वाला हिमांशु मुंडा बीते सात अप्रैल की दोपहर घर से खेलने निकला था, लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। जैसे-जैसे समय बीत रहा है, परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है और पूरे इलाके में बेचैनी का माहौल है।

खेलते-खेलते घर से निकला, फिर नहीं लौटा

परिजनों के मुताबिक हिमांशु रोज की तरह मोहल्ले में खेलने के लिए घर से निकला था। दोपहर करीब 4 बजे वह घर से गया, लेकिन शाम तक वापस नहीं आया। पहले तो परिवार को लगा कि वह दोस्तों के साथ होगा, लेकिन देर रात तक कोई खबर नहीं मिलने पर चिंता बढ़ गई। रातभर परिजन और मोहल्ले के लोग उसे आसपास के इलाकों में ढूंढते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

auto

48 घंटे बाद भी हाथ खाली, परिवार बेहाल

अब दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन हिमांशु का कोई पता नहीं चल पाया है। घर में मातम जैसा माहौल है। मां-बाप की हालत बेहद खराब है, वे हर आने-जाने वाले से बस एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि कहीं हिमांशु दिखा क्या। स्थानीय लोगों ने भी खोजबीन में पूरा साथ दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस से मदद की गुहार

परिवार ने पुलिस प्रशासन से भी मदद की अपील की है। उनका कहना है कि बच्चे की तलाश में तेजी लाई जाए ताकि जल्द से जल्द कोई सुराग मिल सके। इलाके के लोग भी चाहते हैं कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए।

ये हैं हिमांशु की जानकारी

  • नाम : हिमांशु मुंडा
  • उम्र : 14 वर्ष
  • पिता : रंजीत मुंडा
  • माता : नीतू नगरुवार
  • पता : बांधगाड़ी, दीपाटोली, रांची
  • लापता होने का समय : 7 अप्रैल 2026, दोपहर 4 बजे

लोगों से अपील, एक जानकारी भी बन सकती है सहारा

परिजनों ने सभी लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी हिमांशु के बारे में कोई जानकारी मिले, कहीं भी दिखाई दे, तो तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें : 8709002060, 9304946708…परिवार का कहना है कि एक छोटी सी सूचना भी उनके बच्चे को वापस घर ला सकती है। ऐसे में इस खबर को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें : कुछ सेकंड की चूक और मौ’त से सामना… फिर ASI-कांस्टेबल बने जिंदगी की डोर… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकुछ सेकंड की चूक और मौ’त से सामना… फिर ASI-कांस्टेबल बने जिंदगी की डोर… देखें वीडियो
Next Article एक बैग, एक शक… और नशे के नेटवर्क पर RPF का तीखा वार… जानें

Related Posts

जॉब/एजुकेशन

7वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, झारखंड में 772 पदों पर Vacancy

September 13, 2026
अन्य खबरें

जूते-चप्पल में जरा सी गलती पड़ सकती है भारी! गलत फुटवियर से हो सकती है ये परेशानियां

September 13, 2026
Headlines

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

7वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, झारखंड में 772 पदों पर Vacancy

September 13, 2026

जूते-चप्पल में जरा सी गलती पड़ सकती है भारी! गलत फुटवियर से हो सकती है ये परेशानियां

September 13, 2026

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.