Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 12 May, 2026 • 04:03 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हिमंत ने दूसरी बार संभाली असम की कमान, चार मंत्रियों ने भी ली शपथ
Headlines

हिमंत ने दूसरी बार संभाली असम की कमान, चार मंत्रियों ने भी ली शपथ

May 12, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
हिमंत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Guwahati : असम की राजनीति में मंगलवार का दिन खास रहा। हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया। वह असम के पहले ऐसे गैर-कांग्रेसी नेता बन गए हैं, जिन्होंने लगातार दो कार्यकाल तक मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली है। गुवाहाटी में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद यह शपथ ग्रहण सिर्फ सरकार गठन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि असम में NDA की मजबूत राजनीतिक पकड़ का प्रदर्शन भी माना जा रहा है।

चार मंत्रियों ने भी ली शपथ

हिमंत बिस्वा सरमा के साथ चार अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें बीजेपी की अजंता नेओग और रामेश्वर तेली, असम गण परिषद (AGP) के अतुल बोरा और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) के चरण बोरो शामिल हैं। अजंता नेओग, अतुल बोरा और चरण बोरो पिछली सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। वहीं रामेश्वर तेली की वापसी खास मानी जा रही है। वह केंद्र सरकार में मंत्री रहने के बाद अब फिर राज्य की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

शपथ ग्रहण में जुटे देश के बड़े नेता

शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए बीजेपी और NDA के कई बड़े नेता गुवाहाटी पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार रात ही गुवाहाटी पहुंच गए थे। एयरपोर्ट पर खुद हिमंत बिस्वा सरमा और बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया। समारोह में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और चिराग पासवान समेत कई दिग्गज मौजूद रहे।

बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों का जुटान

शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी पहुंचे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई नेताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को राजनीतिक रूप से और अहम बना दिया। करीब एक लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है, जिससे साफ है कि बीजेपी ने इस समारोह को शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी पेश किया।

Honoured to reaffirm my oath to the people of Assam as their Mukhya Sevak.

📍 Swearing-in Ceremony, NDA 3.0 Govt https://t.co/iVhxLlxqoy

— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) May 12, 2026

चुनाव में NDA को मिला भारी जनादेश

असम विधानसभा की 126 सीटों में NDA ने 102 सीटों पर जीत दर्ज की। अकेले बीजेपी ने 82 सीटें अपने नाम कीं। वहीं सहयोगी दल AGP और BPF ने 10-10 सीटें जीतीं। इस जीत के साथ असम में NDA की लगातार तीसरी सरकार बनी है। 2016 में पहली बार सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व में NDA ने सत्ता संभाली थी। 2021 में हिमंत बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री बने और अब 2026 में फिर जनता ने उन्हें सत्ता सौंपी है।

कौन हैं हिमंत बिस्वा सरमा

57 वर्षीय हिमंत बिस्वा सरमा पूर्वोत्तर की राजनीति का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। संगठन और सरकार दोनों में उनकी मजबूत पकड़ रही है। पिछले कार्यकाल में उन्होंने खुद को एक सक्रिय और प्रभावशाली मुख्यमंत्री के रूप में स्थापित किया। अब दूसरी पारी में उनसे विकास, निवेश और क्षेत्रीय राजनीति में बड़े फैसलों की उम्मीद की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : हाथों के बल घिसटते पहुंचे शख्स के मुख से निकला- DC हों तो ऐसे… जानें क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनाले में संदिग्ध अवशेष मिलने से सनसनी, लापता नन्ही अदिति को लेकर बढ़ी बेचैनी
Next Article बाउंड्री वॉल को लेकर राजधानी में बवाल, मारधाड़ में फटा में युवक का माथा

Related Posts

Headlines

बाउंड्री वॉल को लेकर राजधानी में बवाल, मारधाड़ में फटा में युवक का माथा

May 12, 2026
Headlines

नाले में संदिग्ध अवशेष मिलने से सनसनी, लापता नन्ही अदिति को लेकर बढ़ी बेचैनी

May 12, 2026
Headlines

हाथों के बल घिसटते पहुंचे शख्स के मुख से निकला- DC हों तो ऐसे… जानें क्यों

May 12, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बाउंड्री वॉल को लेकर राजधानी में बवाल, मारधाड़ में फटा में युवक का माथा

May 12, 2026

हिमंत ने दूसरी बार संभाली असम की कमान, चार मंत्रियों ने भी ली शपथ

May 12, 2026

नाले में संदिग्ध अवशेष मिलने से सनसनी, लापता नन्ही अदिति को लेकर बढ़ी बेचैनी

May 12, 2026

हाथों के बल घिसटते पहुंचे शख्स के मुख से निकला- DC हों तो ऐसे… जानें क्यों

May 12, 2026

झारखंड की मिट्टी से निकलेगी डिजिटल कहानी, दुनिया तक पहुंचेगी पहचान

May 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.