Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 05:53 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोलकाता से बिहार जा रही बस से मिले भारी मात्रा में देसी बम, जानें फिर क्या हुआ?
Headlines

कोलकाता से बिहार जा रही बस से मिले भारी मात्रा में देसी बम, जानें फिर क्या हुआ?

August 25, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

पानागढ़।  कोलकाता बाबू घाट से बिहार गया जा रही महारानी एक्सप्रेस बीआर 2एच 5211 यात्री बस में बम होने की सूचना मिलने पर पानागढ़ आर्मी इंटेलिजेंस ने बस का पीछा कर कुल्टी थाना की मदद से डुबूर दिघी मोड़ दो नंबर हाईवे से बस की तलाशी लेकर बस से भारी मात्रा में देशी बम बरामद किया है. इसके बाद बस के चालक खलासी और कंडक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

पानागढ़ आर्मी इंटेलिजेंस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बस में काले रंग के बैग में देशी बम छिपाकर रखा हुआ था और इसे बिहार भेजने की तैयारी थी. बम वाले बैग में एक पर्ची भी मिला है, जिसमें बम किसके पास भेजा जा रहा था उसका नाम लिखा हुआ है. इसके साथ ही बमों का रेट भी लिखा हुआ है.

पर्चा में लिखा हुआ है कि एक बम की कीमत एक हजार रुपये है. बैग में कुल 30 बम थे, जिनकी कीमत 30 हजार रुपये लिखा हुआ है. वहीं, 5000 रुपये एडवांस जमा होने की बात भी लिखी है. बैग सहित सभी बम को कुल्टी थाना पुलिस ने जब्त कर लिया है. आर्मी इंटेलिजेंस सूत्रों ने बताया कि उन्हें कोलकाता बाबुघाट से ही उनके गुप्तचर द्वारा खबर मिल गयी थी कि बिहार गया जाने वाली यात्री बस में बमों का जखीरा भेजा जा रहा है.

पानागढ़ आर्मी इंटेलिजेंस बुदबुद और कांकसा थाना क्षेत्र में बस को पुलिस की मदद से पकड़ने की कोशिश की लेकिन बस चालक बस को भगाता रहा. बस के पीछे-पीछे ही पानागढ़ आर्मी इंटेलिजेंस की टीम ने पीछा करते हुए कुल्टी थाना को सूचना दे दी. ऐसे में कुल्टी पुलिस डुबूर दिघी मोड़ पर नाका लगाकर बस को रोका. बस के वहां रुकते ही पानागढ़ आर्मी इंटेलिजेंस की टीम और पुलिस की टीम ने तलाशी शुरू कर दी.

आर्मी इंटेलिजेंस ने बस में छिपाकर रखे हुए बमों को बैग समेत निकालकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया. इस बस में सवार कुल 18 यात्रियों को अन्य बस से रवाना किया गया. बस के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. कोलकाता से बम किसने और कहां से भेजा पुलिस इन सब बातों की भी पड़ताल कर रही है. पुलिस का कहना है कि बम वाले बैग में एक पर्चा भी मिला है, जिसमें कोड वर्ड 12461 भी लिखा हुआ है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleयह पूर्व मंत्री पिज्जा डिलीवर करने को हुए मजबूर! सामने आई तस्वीर
Next Article एक्टर प्रकाश राज ने की पत्नी संग की दोबारा शादी, जानें क्या थी वजह?

Related Posts

बिहार

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026
बिहार

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026
बिहार

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.