Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 04:43 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पत्नी से झगड़ा हुआ तो गुस्सा शांत करने के लिए 450 किमी पैदल चला पति
Headlines

पत्नी से झगड़ा हुआ तो गुस्सा शांत करने के लिए 450 किमी पैदल चला पति

December 7, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

पति-पत्नी के बीच बहस आम बात है। लेकिन इटली में एक कपल के बीच ऐसा झगड़ा हुआ कि पति घर से तूफान की तरह निकला और खुद को शांत करने के लिए 450 किलोमीटर का फासला पैदल ही तय कर दिया। 48 वर्षीय शख्स इटली के कोमो शहर में रहता है जो स्विट्जरलैंड बॉर्डर के करीब है। वह कोमो से चलते-चलते फानो शहर पहुंच गया था। दोनों शहरों के बीच 426 किमी का फासला है। शख्स फानो पहुंचने के बाद करीब 30 किमी चलकर एड्रिएटिक कोस्ट पहुंचा तो नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने के जुर्म में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

जब शख्स ने पुलिसवालों को 450 किमी पैदल चलने की वजह बताई तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने उसके बारे में जानकारी जुटाई तो बात सच निकली। शख्स की पत्नी ने कोमो शहर में एक हफ्ते पहले उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। खबरों के मुताबिक, शख्स का शरीर ठंडा पड़ गया था और वह काफी थका हुआ भी था।

उसने बताया, ‘मैं इतने गुस्से में था कि मुझे पता ही नहीं चला कि मैं कब इतनी दूर आ गया। मैं सिर्फ खुद को शांत करने के लिए घर से पैदल निकला था। इस सफर के दौरान अनजान लोगों ने मुझे खाना खिलाया। शख्स एक दिन में करीब 64 किमी पैदल चलता था।

जानकारी मिलने पर पत्नी अपने पति को लेने फानो शहर पहुंची और बताया, ‘एक हफ्ते पहले वह मुझसे बहस के बाद तूफान की तरह घर से बाहर निकले थे। उसके बाद से ही वह लापता थे। मुझे इन्हें वापस ले जाने के लिए फानो पुलिस को 400 यूरो (करीब 36 हजार रुपये) का जुर्माना देना पड़ा। क्योंकि उन्होंने कोविड के चलते लागू नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन किया था।’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleतानिया हत्या मामले में पति गिरफ्तार, अन्य आरोपित फरार
Next Article गुड न्यूज: दिसंबर में ही कोरोना मुक्त हो सकता है झारखंड

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.