Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 03:20 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 31 मार्च तक नहीं किया ये काम तो कट जायेगा राशनकार्ड से नाम
Headlines

31 मार्च तक नहीं किया ये काम तो कट जायेगा राशनकार्ड से नाम

March 28, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
राशनकार्ड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh : आपूर्ति विभाग की ओर से संचालित योजनाओं एवं ई-केवाईसी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को डीडीसी रोबिन टोप्पो, अपर समाहर्ता कुमारी गीतांजलि एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी रंजीता टोप्पो ने दो जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जिला समाहरणालय परिसर से रवाना किया। डीडीसी रोबिन टोप्पो ने बताया कि 31 मार्च तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले लाभुकों का राशनकार्ड से नाम हटा दिया जायेगा।

राशनकार्डधारी लाभुक अपने नजदीकी डीलर से ई-केवाईसी करा लें

खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग झारखंड सरकार की ओर से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से आच्छादित लाभुकों का शत प्रतिशत ई-केवाईसी आवश्यक है। ई-केवाईसी पूर्ण कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च तक निर्धारित है। सभी गुलाबी एवं पीला राशनकार्डधारी लाभुक अपने नजदीकी डीलर से ई-केवाईसी करा लें। निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी पूर्ण नहीं कराने वाले लाभुकों का नाम राशनकार्ड से हटा दिया जाएगा।

auto

पोस्टर-पंपलेट एवं माइकिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा

आपूर्ति विभाग रामगढ़ की ओर से दो जागरूकता वाहन का परिचालन किया जा रहा है। हरी झंडी दिखाये जाने के बाद से जागरूकता वाहन के माध्यम से खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं अंतर्गत वितरित किए जा रहे खाद्यान्न, सामग्री की जानकारी दी जा रही है। जागरूकता वाहन जिले के विभिन्न गांवों में जाकर बैनर, पोस्टर-पंपलेट एवं माइकिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहा है।

31 मार्च तक ई-केवाईसी करवाना जरूरी

जिला आपूर्ति पदाधिकारी रंजीता टोप्पो ने बताया कि मुख्य रूप से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री नमक वितरण योजना, मुख्यमंत्री दाल वितरण योजना, सोना-सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना, चीनी वितरण योजना आदि के संबंध में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ई-केवाईसी को लेकर उन्होंने बताया कि 31 मार्च तक ई-केवाईसी कराया जा रहा है। प्रवासी मजदूर, लाभुक वर्तमान में जहां हैं, वहीं पर अपने किसी भी नजदीकी जन वितरण प्रणाली दुकानदार से ई-केवाईसी पूर्ण करा सकते हैं। ई-केवाईसी से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी एवं शिकायत दर्ज कराने के लिए 1967/1800-212-5512 पर लोक शिकायत प्रबंधन प्रणाली से संपर्क कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : पूर्व सैनिकों को झारखंड में मिलेगी नौकरी, इन तीन दिनों में होगा इंटरव्यू

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBPSC 70वीं प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट को लेकर HC का बड़ा फैसला
Next Article कोकर के शुभम और राजकुमार फॉल में डूबे, घर में मचा कोहराम

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.