अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi/Khunti : खूंटी जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र स्थित रीमिक्स फॉल में डूबने से दो लड़कों की जान चली गयी। मृतकों की शिनाख्त शुभम कुमार और राज कुमार के तौर पर की गयी। दोनों सगे भाई थे और राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र के कोकर इलाके के रहने वाले थे। मिली जानकारी के अनुसार आज यानी शुक्रवार को रांची से आठ लड़के घूमने के लिए खूंटी के रिमिक्स फॉल गये हुए थे। दिन के करीब 12 बजे सभी लड़के झरना के पास नहा रहे थे। इसी दरम्यान शुभम और राज नदी की तेज धार में बहकर गहरे पानी में चले गये। उन दोनों को डूबता देख साथियों ने शोर मचाना शुरु किया। उनकी चीख सुन आसपास के लोगों में से कुछ ने नदी में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद राज कुमार यादव को बाहर निकाला गया। बेसुध राज कुमार को बुंडू के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसके भाई शुभम कुमार की बॉडी चट्टानों के बीच फंस गयी थी, जिसे निकालने में लोगों को करीब साढ़े तीन घंटे लग गये।
इधर, हादसे की फैसी खबर शुभम और राजकुमार के घरवालों को दी गयी। रोते-बिलखते घरवाले स्पॉट पर पहुंचे। वहां बेटों की लाशें देख घरवालों का हाल बेहाल हो गया। मारंगहादा पुलिस ने दोनों भाइयों की बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्म के लिए खूंटी के सदर अस्पताल भेज दिया।
इसे भी पढ़ें : रांची में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, DC का आदेश जारी
इसे भी पढ़ें : महज पांच हजार रुपये के चलते दिलीप को जाना पड़ा जेल… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : भाजपा नेता अनिल टाइगर की ह’त्या पर कांग्रेस विधायक ने पुलिस-प्रशासन को घेरा
इसे भी पढ़ें : हरे रंग की टी-शर्ट पहन सदन पहुंचे RJD विधायक, फिर मंत्री विजय चौधरी ने जो कहा… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड में 4919 सिपाही पदों की भर्ती परीक्षा जल्द शुरू करने का ऐलान



