Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 02:48 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘मैनेज नहीं किया तो जान से मार देंगे’… चार रंगदार रांची पुलिस के शिकंजे में
Headlines

‘मैनेज नहीं किया तो जान से मार देंगे’… चार रंगदार रांची पुलिस के शिकंजे में

November 3, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रांची
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची में उग्रवादी संगठन TSPC और नीरज साहू गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों के नाम उमेश मुंडा उर्फ दिनेश मुंडा, नितेश मुंडा, राम विजय लोहरा और पवन लोहरा बताये गये। इन लोगों के पास से से मोबाइल, सिम कार्ड, नगद रुपये और धमकी भरे पर्चे बरामद किए गए हैं।

पहला केस : ओरमांझी में टीएसपीसी के नाम पर धमकी और रंगदारी

रांची के रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर ने मीडिया को बताया कि ओरमांझी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 22 अक्टूबर को पुलिस को आवेदन देकर बताया कि 16 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे उसके मोबाइल पर एक अज्ञात शख्स का फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को प्रतिबंधित संगठन TSPC का सदस्य बताया। फोन करने वाले ने कहा “धुमकुड़िया भवन बनवा रहे हो, मैनेज करके चलो, नहीं तो जान से मार देंगे।” साथ ही 40 हजार रुपये लेवी के रूप में दो दिन में पहुंचाने को कहा गया।

auto

शिकायत पर रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन के निर्देश पर ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व और सिल्ली डीएसपी अनुज उरांव की देखरेख में छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर उमेश मुंडा उर्फ दिनेश मुंडा और नितेश मुंडा को गिरफ्तार किया। दोनों बुढ़मू थाना क्षेत्र के टोंगरीटोला चकमे के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से धमकी देने में प्रयुक्त मोबाइल, तीन अन्य मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड और 17,500 रुपये नगद बरामद किए। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी उग्रवादी  संगठन TSPC के नाम पर लोगों से रंगदारी वसूलने का काम करते थे।

दूसरा केस : खलारी में नीरज साहू गैंग के नाम पर लेवी वसूली

दूसरी घटना खलारी थाना क्षेत्र की है। रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि बीते 2 नवंबर को एक व्यक्ति ने पुलिस को आवेदन देकर बताया कि व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए खुद को “नीरज साहू गैंग” का सरगना बताकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। साथ ही गैंग के नाम से एक धमकी भरा पर्चा भी उसके घर पर चिपकाया गया था।

शिकायत मिलते ही रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व और खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी की देखरेख में टीम गठित की गयी। गठित टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर राम विजय लोहरा और पवन लोहरा को गिरफ्तार कर लिया। विजय लोहरा लातेहार के बालूमाथ का रहने वाला है। वहीं, पवन लोहरा रांची के खलारी का रहने वाला है। गिरफ्तारी के दौरान राम विजय लोहरा के पास से धमकी देने में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया गया, जबकि पवन लोहरा की निशानदेही पर सुभाष नगर जंगली कॉलेज के पास से नीरज साहू गैंग का पर्चा बरामद किया गया।

पुलिस पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे पहले उग्रवादी संगठन JJMP (झारखंड जनमुक्ति परिषद) के सदस्य थे। पुलिस की लगातार कार्रवाई से जब संगठन कमजोर पड़ा, तब दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर नीरज साहू गैंग बनाया और भट्ठा मालिकों तथा कोयला कारोबारियों से रंगदारी वसूलनी शुरू कर दी थी।

‘मैनेज नहीं किया तो जान से मार देंगे’… चार रंगदार रांची पुलिस के शिकंजे में… रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर क्या बता गये… देखें

पहला केस : ओरमांझी में टीएसपीसी के नाम पर धमकी और रंगदारी

दूसरा केस : खलारी में नीरज साहू गैंग के नाम पर लेवी वसूली pic.twitter.com/g7jP2gl1Mz

— News Samvad (@newssamvaad) November 3, 2025

इसे भी पढ़ें : रांची के आजाद बस्ती में बुलडोजर लेकर उतरेगी RMC की टीम… जानें क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची के आजाद बस्ती में बुलडोजर लेकर उतरेगी RMC की टीम… जानें क्यों
Next Article जाते-जाते किसानों के सपनों को साथ बहा ले गया ‘मोंथा’

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.