Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में रविवार को तड़के मौसम ने कहर बरपाया। भारी गर्जना के साथ तेज आंधी, और भारी बारिश ने चाईबासा, जमशेदपुर, सरायकेला, रांची, खूंटी, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़ सहित कई जिलों में तबाही मचाई है। रविवार भोरे-भोर करीब तीन बजे शुरू हुआ यह तूफानी मौसम का कहर सुबह करीब 5.45 बजे तक जारी रहा। इस कारण बिजली व्यवस्था ठप हो गई और कई इलाकों में पेड़ गिरने के साथ ही घरों को नुकसान होने की खबरें सामने आई हैं। भारी मशक्कत के बाद रांची शहरी क्षेत्र में सुबह 9 बजे बिजली व्यवस्था बहाल हुई। बिजली नहीं रहने से लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। परेशान लोग बिजली विभाग के कार्यालयों में लगातार फोन कर रहे थे। तेज आंधी और बारिश के कारण झारखंड के कई इलाकों में बिजली के तार टूट गए। रांची शहर के ज्यादातर हिस्सों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। करीब सा पांच घंटे बाद बिजली व्यवस्था बहाल हो सकी। आंधी और बारिश की वजह से कई जगहों पर तारों को नुकसान पहुंचा था।

जानकारी के मुताबिक आंधी और बारिश के कारण कांके रोड, हरमू रोड, और रातू रोड में पेड़ गिरने की सूचना है। इससे आवागमन बाधित हो रहा है। अपर बाजार इलाके में एक पुराने पेड़ के गिरने से एक घर की छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कोतवाली थानेदार आदिकांत महतो ने बताया कि एक घर पर पेड़ गिरा है। लेकिन इसमें कोई भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।
इसे भी पढ़ें : ‘मंईयां’ का साइड इफेक्ट, महिलाओं में झोटा-झोटी
इसे भी पढ़ें : झारखंड के इस रेल मंडल की तीन ट्रेनें दो रोज के वास्ते रद्द
इसे भी पढ़ें : झारखंड में 4919 सिपाही पदों की भर्ती परीक्षा जल्द शुरू करने का ऐलान
इसे भी पढ़ें : नक्सलियों और साइबर क्रिमिनल्स से निपटने के लिये लगाये गये 39 DSP… देखें लिस्ट